हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं है हम लोग नदी का गंदा पानी पी रहे, शिकायत पर कोई ध्यान नहीं देते...
चियांडाड, ग्राम पंचायत-डालामहुआ, जिला-कबीरधाम(छत्तीसगढ़ ) से उदय कुमार मरावी बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में हैंडपंप नही है अभी तक 20 घरों के लोग नदिया के पानी पी रहे हैं और बरसात के दिनों में झिरिया(गड्ढे खोदकर) गंदा पानी पीते हैं और और अक्सर बीमार पड़ते हैं. इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार सरपंच सचिव को आवेदन दिए हैं पर अब तक कार्यवाही नही हुआ है तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदत की अपील कर रहे है की दिए गये समबन्धित अधिकारीयों के नम्बर से अधिक बात कर समस्या का समाधान करने मर मदद करें: P.H.E.विभाग@9893883154, अधिकारी दशवन्त डहरिया@9893472740. संपर्क नम्बर हेम सिंह मरकाम@9575248234.

