राजस्थान के कलाकार द्वारा, बस्तर की स्कूलों में हाथ की सफ़ाई का खेल दिखाए...

टोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल जो कि राजस्थान से आये जादूगर से विशेष बातचीत कर रहे है|सोहेल खान जादूगर है जो कि राजथान के बारा जिले से है जो कि, बस्तर जिले के स्कूलों में गाँवों में अपनी कला का हूनर दिखा रहे है| बातचीत के दौरान बता रहे है कि यह कला खानदानी है दादा परदादा के ज़माने से खानदान में इस तरीके की हुनर है, यह जादू नहीं बल्कि हाथ की सफ़ाई है|मनोरंजन हो जाता है, बच्चों का दिल ख़ुश हो जाता है, और इससे रोज़गार मिलता है| यह कोई अन्धविश्वाश या तंत्र मन्त्र शक्ति नहीं बल्कि एक कला है|

Posted on: May 18, 2021. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG DARBHA STORY

वह खून कहो किस मतलब का...कविता-

ग्राम-पपरौड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू राठौर एक कविता सुना रहे हैं:
वह खून कहो किस मतलब का-
जिसमें उबाल का नाम नहीं-
वह खून कहो किस मतलब का-
आ सके देश के काम नहीं-
वह खून कहो किस मतलब का-
जिसमें जीवन, न रवानी है-
जो परवश होकर बहता है-
वह खून नहीं, पानी है...

Posted on: May 17, 2021. Tags: ANUPPUR MP POEM SONU RATHOUR

हमरे गांव में आंगनबाड़ी स्कूल नही बना है, बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-मुतनपाल नंबर 02, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) माजीराम मुचाकी बता रहे हैं, समस्या आंगनबाड़ी का है मुसकोन्डा गांव में चार पारा है जहां एक ही आंगनबाडी केन्द्र है और पूरे गांव बच्चे लगभग 700 है और केन्द्र दूर होने के करण 60-70 बच्चे ही पहुच पाते है ।इसलिए मुसकोण्डा कोतवाल पारा में आंगनबाडी केन्द्र खोला जाए| इस पारा 50-55 बच्चे है। इसके लिए उन्होंने विधायक कलेक्टर और मुख्यमंत्री को भी आवेदन दे चुके हैं लेकिनअभी तक आंगनबाडी केन्द्र नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479155641, सीईओ@940601676, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: May 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MAAJIRAM MUCHAKI PROBLEM SCHOOL

वह ममता की आवाज थी जिसने बेटा बोला...कविता-

ग्राम-तुमडा,भोपाल (मध्यप्रदेश) से सुनील सेन एक कविता सुना रहे हैं:
पलकों को जब जब हमने था खोला-
वह ममता की आवाज थी-
जिसने बेटा बोला-
जब कभी भी मुझको भूख प्यास सताती-
वो जाती मेरे लिये खाना लेकर आती-
मेरे अपने गाँवो में मै फलता था ममता की छाँव में...(AR)

Posted on: Apr 25, 2021. Tags: BHOPAL MP POEM SUNIL SEN

मोला अइसन लागे देवी दुर्गा आबा थे गा...देवी गीत-

ग्राम-पपरौडी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू राठौर एक देवी गीत सुना रहे हैं:
नौ दिन के नवरात्री मा ओ-
मोला अइसन लागे-
देवी दुर्गा आबा थे गा-
मईया के गले में हरबा पहनाऊँ-
हरबा पहनाऊँ मईया हरबा-
मईया के हांथो में कंगना पहनाऊँ-
कंगन पहिन मईया चमका थे गा...(AR)

Posted on: Apr 14, 2021. Tags: ANUPPUR BHAKTI SONG MP SONU RATHOUR

« View Newer Reports

View Older Reports »