तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है...गीत-

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पार्वती एक गीत सुना रही हैं:
तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है-
प्यारी-प्यारी है ओ माँ ओ माँ-
ये जो दुनिया है वन है काँटों का-
तू फुलवारी है ओ माँ ओ माँ-
दूखन लागी माँ तेरी अंखिया-
मेरे लिये जागी है तू सारी-सारी रंतिया-
मेरे निदियाँ पे अपनी निंदिया भी तूने वारी है ओ माँ-
अपना नही तुझे सुख-दुःख कोई मै मुस्काया तू...

Posted on: Sep 20, 2019. Tags: ANUPPUR MP PARWATI SONG VICTIMS REGISTER

अवैध रूप से सरपंच सचिव के मिलीभगत से क्रेशर संचालित किया जा रहा है...कृपया मदद करें-

ग्राम-मेढ़ाखार, पोस्ट-करपा, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से घनश्याम सिंग बता रहा हैं, गाँव में 2 क्रेशर मशीन संचालित है, अब तीसरे क्रेशर मशीन संचालित करने की कोशिश किया जा रहा है, गाँव वालो की उसमे कोई सहमति नही है, क्रेशर लगने से पशुओं का चारागाह ख़त्म हो जायेगा, 15 अगस्त 2017 को ग्रामसभा की बैठक में यह फैसला लिया गया कि उस भूमि को किसी प्रकार की खनिज दोहन या लीज पर नही दिया जायेगा, लेकिन सरपंच, सचिव के माध्यम से बिना ग्रामसभा के जबरदस्ती यह प्रस्ताव पारित किया गया है, इस विषय पर जानकारी कमिशनर ऑफिस शहडोल, जिला अधिकारी अनूपपुर, वनविभाग पुष्पराजगढ़ को है, लेकिन कोई निराकरण नही हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं : कलेक्टर@07359222400, सचिव@9479832683. संपर्क नंबर@8989880920.

Posted on: Sep 19, 2019. Tags: ANUPPUR GHANSHYAM SINGH MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

कबूतर एक पक्षी का नाम ख़त पहुँचाना इसका काम...कविता-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक कविता सुना रहे हैं :
कबूतर एक पक्षी का नाम ख़त पहुँचाना इसका काम-
प्यारा-प्यारा है खरगोश सबसे न्यारा है खरगोश-
गमले में है फूल खिला तितली इन पर डेरा डाले-
कितना सुंदर है ये घर हम सब रहते हैं इसके अंदर-
चुन्नू चमचम लेकर आओ चम्मच से तुम चम्मच को खाओ-
छतरी मेरे मन को भाये वर्षा से यह मुझे बचाये...

Posted on: Sep 17, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

काली कोयल बोल रही है...लोकगीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक लोकगीत सुना रहे हैं:
काली कोयल बोल रही है डाल-डाल पर डोल रही है-
कुहू-कुहू कर गीत सुनाती कभी नहीं मेरे घर आती-
सुंदर और सजीला आम, कितना रंग रंगीला आम-
सब के मन को भाता आम,कितना रंग रंगीला आम-
काली कोयल बोल रही है डाल-डाल पर डोल रही है-
कुहू-कुहू कर गीत सुनाती कभी नही मेरे घर आती...

Posted on: Sep 17, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ...कविता-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से भागवती केवट एक कविता सुना रही हैं:
चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ-
चाह नहीं प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ-
चाह नहीं सम्राटों के शव पर हे हरि डाला जाऊँ-
चाह नहीं देवों के सिर पर चढूँ भाग्य पर इठलाऊँ-
मुझे तोड़ लेना बनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक-
मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने, जिस पथ पर जावें वीर अनेक...

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »