पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलीयों का काम नहीं करेंगे तो मारे जाएंगे...

ग्राम पंचायत-तोयेनार, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रूपसाय सलाम बताते हैं की उन्होंने 3-4 साल नक्सलियों के लिए काम किया, लेकिन वर्त्तमान में उन्हीं के द्वारा मारे जाने के भय से पिछले 8-9 साल से शांतिनगर में रह रहे हैं। उनका पैतृक गाँव तोयनार है, जहाँ उनके घर को नक्सली हथियार व गोला-बारूद रखने के लिए इस्तेमाल किया करते थे। फिर दूसरी टुकड़ी आकर उसे ले जाती थी। वे नक्सलियों के लिए चावल, सब्जी वगैरह भी इकठ्ठा करते थे। वे कहते हैं कि वे नक्सलियों के लिए काम करने को मजबूर थे क्यूंकि अगर वे काम करने से इंकार करते, तो उन्हें मार दिया जाता। एक बार उनका किसी काम से शांतिनगर जाना हुआ जहाँ पे पुलिस को खबर मिलते ही उन्हें पकड़ लिया गया। वे उन्हें उनके गाँव ले गए व उन्हें बाध्य कर सारा असला-बारूद दिखाने को कहा। उसे जब्त कर पुलिस उन्हें भी अपने साथ वापस ले आयी। उन्हें कहा गया कि वापस जाना खतरे से खली नहीं होगा और सहायता राशि के नाम पे रू.1000 दिए। तब से वे शांतिनगर में ही रह रहे हैं और मजदूरी कर के गुज़ारा चलाते हैं। संपर्क नंबर@9770727570.

Posted on: Aug 07, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR RUPSAY SALAM VICTIMS REGISTER

बासुरी की धुन-

ग्राम पंचायत-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बासुरी की धुन सुना रहे हैं, ऐसे संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|

Posted on: Aug 05, 2021. Tags: BASURI DHUN CG RUPLAL MARAVI SURJAPUR

रोड की समस्या है, बारिश के दिनों में दिक्कत होती है...

ग्राम पंचायत-रौसड़ खार, जिला-अनूपपुर, मध्यप्रदेश से पनकू सिंह धुर्वे बता रहे हैं, गाँव में रोड की समस्या है, इसके लिये सरपंच के आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है, बारिश के दिनों में आने जाने में दिक्कत होती है, वाहन नहीं निकल पाते हैं, कीचड़ हो जाता है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9630095766. सरपंच@9755810874, कलेक्टर@7659222240.

Posted on: Aug 05, 2021. Tags: ANUPPUR MP PANKU SINGH DHURWE PROBLEM ROAD

तितली रानी इतनी सुंदर पंख कहा से लाई हो...बाल कविता

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालूमडा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी एक बाल कविता सुना रही हैं :
तितली रानी इतनी सुंदर पंख कहा से लाई हो-
क्या तुम कोई शहजादी हो परी लोक से आयी हो-
फूल तुम्हेँ भी अच्छे लगते फूल हमें भी अच्छे भाते-
तितली रानी इतनी सुंदर पंख कहा से लाई हो...

Posted on: Aug 04, 2021. Tags: ANUPPUR DIVYA JOGI MP POEM

मओवादियो का स्थापना 1980 को हुई थी...

ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुरेश गुप्ता समाज सेवक हैं वे बता रहे हैं, नक्सलियों का समस्या एक राष्ट्रीय समस्या है, नक्सली बस्तर के जंगलो में सन 1980 में आए थे| जो पशिचम बंगाल नक्सलवाद से प्राम्भ हुआ था| वे आपना स्वरूप और उदेश्य को खोते हुए वे अपना बल पर कमाई किये| जहाँ सरकार आपना तंत्र पहुंचा नहीं पा रही है| उन क्षेत्रो में वे लोग आपना राज्य बना लिए है| वहां के लोंगो को सांस्कृतिक और रानीतिक से दूर रखे हैं| शांति लाने के लिए सभी को लड़ाई करना होगा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7000972436.

Posted on: Jul 21, 2021. Tags: CG JAGDALPUR MAOIST VICTIM SURESH GUPTA

« View Newer Reports

View Older Reports »