माँ की गोंद पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है...राज्य गीत
ग्राम-छतरपुर, तहसील-घुघरी, जिला-मंडला, मध्यप्रदेश से मोहन मरावी राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
सुख का दाता सबका साथी शुभ का यह सन्देश है-
माँ की गोंद पिता का आश्रय मेरा मध्य प्रदेश है-
विन्ध्याचल सा भाल नर्मदा जल इसके पास है-
यहाँ ज्ञान-विज्ञान-कला का लिखा गया इतिहास है-
उर्वर भूमि सगुन रिक्त संपदा जहां अशेष है-
सुर-सौरभ सुष्मान से मंडित मेरा मध्य प्रदेश है-
सुख का दाता सबका साथी शुभ का यह सन्देश है-
माँ की गोंद पिता का आश्रय मेरा मध्य प्रदेश है...
Posted on: Jul 15, 2018. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हाथी और भालू दोनों में था सच्चा-सच्चा मेल...बाल कविता
ग्राम-धुमाडाड, भगतपारा,जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक बाल कविता सुना रहे हैं:
हाथी और भालू दोनों में था सच्चा-सच्चा मेल-
दोनों मिलकर खेल रहे थे लुका-छिपा का खेल-
हाथी बोला सुन भाई भालू मै छिपने जाता हूँ-
पानी वाले जगह मिलेगा पक्की बताता हूँ...
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: POEM RUPLAL SONG VICTIMS REGISTER MARAVI
जय सेवा जय फड़ापेन ना, राज करेगा गोंडवाना...गोंडवाना गीत
ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामपत मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहें हैं:
जय सेवा जय फड़ापेन ना राज करेगा गोंडवाना-
एक तीर हैं एक कमान आदिवासी एक हैं समान-
मिल जुल के हवे पचासी यस टी एसी ओ बी सी-
जय सेवा जय फड़ापेन ना राज करेगा गोंडवाना-
जय सेवा आदिवासी गा जय सेवा मूल निवासी गा-
आदिवासी सीएम बनेगा मूलनिवासी पीएम बनेगा...
Posted on: Jul 03, 2018. Tags: BALRAMPUR CG RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
7 महीने से हम लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा, आवेदन करने पर कोई ध्यान नही...
ग्राम-अवंतिकापुर, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गांव की बुजुर्ग महिला बुचली और रूपा बता रहे हैं कि उनको 7 महीना से वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन दिया, लेकिन इस पर कोई कारवाही नही हो रही है, उनका कहना है सरकार हम जैसे सभी को मदद दे रही है जो हम गरीब और बुजुर्गों को भी मिलना चाहिए, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सचिव@8120982528, CEO@9826192534. संपर्क नंबर@7049057252.
Posted on: Jun 30, 2018. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
घर-घर होवथे शासन के कमाई मा रे...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम पंचायत-धुमाडाड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी एक गीत सुना रहे हैं :
घर-घर होवथे शासन के कमाई मा रे-
कर्मचारी मजा मारे किसान के कमाई मा-
कोन हर कुदारी भांजे कोने हर भुलाई करे-
घर-घर होयथे शासन के कमाई मा-
डोकरा हर कुदारी भांजे जवान हर भुलाई करे-
घर-घर होवथे शासन के कमाई मा रे...
