गांव में हैण्डपंप खराब है, लोगों को पानी के लिए परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-साडराबोदेनार पुजारी पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुनील पोड़ीयाम बता रहे हैं उनके गांव में हैंडपंप है जो की काफी दिन से खराब है। लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। वहां 50 घर का जनसंख्या है। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत किया है लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों से मदद करे के हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098046010, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Nov 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SADRABODENAR SUNIL PODIYAMI WATER
हमारे गाँव में पानी की समस्या हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-कोंडोली,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार बता रहे हैं,की उनके गाँव में 45 घरो का बस्ती हैं,जो पानी की दिक्कत होती हैं|वहां के महिलाये एक किमी.दूर हैंडपंप से पानी लाते हैं,और बरसात के दिनों में उनको बहुत परेशानी होती हैं|इसके लिए कई बार आवेदन किये हैं,आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ अधिक जानकारी किये इस नंबर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नंबर@9098913415. कलेक्टर@8488956694. सीईओ@9406016762.
Posted on: Nov 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG WATER PROBLEM SUNIL KUMAR
तीन बार आवास के लिये नाम स्वीकृत हुआ लेकिन अधिकारी नाम काट दे रहे हैं...
ग्राम पंचायत-किरतु, विकासखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार गावड़े बता रहे हैं, तीन बार उनका नाम आवास योजना के लिये स्वीकृत किया गया, लेकिन आवास नहीं बना| उनका नाम गरीबी रेखा में है| सुनील कुमार का कहना है कि उनके पास गाड़ी है इसलिये अधकारी उनका नाम आवास योजना से काट देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें : सरपंच@7828989473, सचिव@9399134286, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 20, 2021. Tags: AWAS YOJNA BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR SUNIL GAWDE
है अगर तुझमे हिम्मत...कविता-
जिला-भोपाल (मध्यप्रदेश) से सुनील सेन कविता सुना रहे हैं:
है अगर तुझमे हिम्मत-
तो करता कोशिश जा-
गिरना हैं सम्भलना है-
तू चलता लेकिन जा-
जो मंजिल आसान नही-
जो तुझको ऐसी मिल जाए...
Posted on: Sep 18, 2021. Tags: BHOPAL MP POEM SUNIL SEN
बुल्टू रेडियो से सब जुड़ेंगे हम...जागरूकता गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
बुल्टू रेडियो से सब जुड़ेंगे हम-
बुल्टू रेडियो से सब बोलेंगे हम-
अपनी भाषा बोली क्यू रहे क्यू रहे-
काला साहित्य के पीछे क्यू रहे क्यू रहे-
नई तकलिप से अपनी आवाज उठाएंगे हम-
बुल्टू रेडियो से सब जुड़ेंगे हम...
