आजा रे आजा रे पिया सोन चिरईया रे...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोट, पोस्ट-पटना, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रायसिंह शांडिल्य एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
आजा रे आजा रे पिया सोन चिरईया रे-
पीहू पीहू पपिहा करा थे गोहार-
सुनी सुनी कलपथे महुआ के डार-
ऐति डोले ओति डोले पिपरे के पान-
सुनी सुनी कलापथे महुआ के डार-
आजा रे आजा रे पिया सोनचिरईया रे...

Posted on: Feb 12, 2022. Tags: CG SONG SURAJPUR

गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं, बच्चों को स्कूल जाने बहुत दिक्कत होती, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत- कुमली ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश पांडे, बता रहें हैं कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं, बच्चों को स्कूल जाने बहुत दिक्कत होती, बरसात के दिनों में पूरा कीचड़ हो जाता हैं, इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर सीसी रोड बनवानें में मदद करें: संपर्क@8770916678, कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366.

Posted on: Feb 12, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG LOHANDIGUDA PROBLEM

रिम जिम रिम जिम पानी भरते...कविता

ग्राम-डोकम, ब्लाक-जजापुर, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)से संपतनात यादव जी के सात बचें एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं:
बादल ऊपर बादल साजे चल भय्या-
रिम जिम रिम जिम पानी भरते-
बादल ऊपर बादल साजे चल भय्या...

Posted on: Feb 11, 2022. Tags: CG CHAMPA JAJAPUR JANJGIR POEM

पीड़ितों का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम के पहले छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हुए...

ग्राम-एद्दुलाचेरवु , पंचायत-नकरीपेंटा, ब्लॉक-भुर्गुमपाड, जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम (तेलंगाना) से मडावी रमेश बता रहे है कि 2005 सलवा जुडूम के पहले छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हुए है,अब उन आदिवासियों को वहां रहने कि बहुत परेशान हो रहे हैं| क्योंकि उनका जमीन को फारेस्ट विभाग वाले छिनकर पौधा लगाये है,और उनके गाँव के लिए बिजली पानी व रोड कि कोई सुविधा नहीं हैं| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नंबर@9100816601.

Posted on: Feb 11, 2022. Tags: BHURGAMPAD DISPLACED GONDI IDP KOTHAGUDEM POLICE VICTIM TG VICTIMS REGISTER BHADRADRI

बन्नी ओ बन्नी रोना नहीं प्यार में पापा के याद में...बन्नी गीत-

दोंदर कालोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती द्वारा दुर्गा एक गीत सुना रही हैं:
बन्नी ओ बन्नी रोना नहीं प्यार में पापा के याद में-
मम्मी ने तो पालपोष कर बड़ा किया-
पापा ने तो प्यार का बंधन डाल दिया-
बन्नी ओ बन्नी रोना नही प्यार में चाचा के याद में-
चाची ने तो पालपोष के बड़ा किया-
चाचा ने प्यार का बंधन डाल दिया-
बन्नी ओ बन्नी रोना नही प्यार में पापा के याद में...

Posted on: Feb 11, 2022. Tags: MP REWA SIYAVATI SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »