Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद बिजली का बिल कम हो गया है -
ग्राम-नवगोई, थाना-चांदनी बिहारपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जयसवाल बता रहे हैं, उनका बिजली बिल बहुत ज्यादा आ रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने विभाग में किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनका बिजली बिल कम हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7745989780.
Posted on: Dec 18, 2019. Tags: BRIJBHAN JAYASWAL CG IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
भवरवा कि, तोहरा संग जाई...निर्गुड गीत
ग्राम-नवगई, थाना-बिहारपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ब्रजभन जायसवाल एक निर्गुड (निर्गुण) गीत सुना रहे है:
भवरवा कि, तोहरा संग जाई-
अरे माथ पकड़ के, माँता रोएं-
ये दुःख सहा न जाये-
भवरवा कि, तोहरा संग जाई-
अरे माथ पकड़ के, माँता रोएं-
ये दुःख सहा न जाये-
भवरवा कि, तोहरा संग जाई-
आवत पिरिया सब कोई देखे-
जावत पिरिया कोई ना देखे-
ते घड़ीभर रोई धाई-
भवरवा कि, तोहरा संग जाई...
Posted on: Nov 09, 2019. Tags: BRIJBHAN JAISWAL SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
भजन गीत : जय हो जय हो धरती मैया जय हो सोंन चिरैया...
ग्राम-नवगई, थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से वृजलाल जेसवाल एक भजन सुना रहें है:
जय हो जय हो धरती मैया जय हो सोंन चिरैया-
यही धरती में सोना चाँदी ये धरती में चाँद है-
ये धरती को सेवा कर लो ये माँ का भगवान है-
जय हो जय हो धरती मैया जय हो सोंन चिरैया...
Posted on: Nov 08, 2019. Tags: BREEJBHAN JASWAL SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
देखो कोयल काली है पर मीठी है इसकी बोली...कविता-
ग्राम-केकेट्टा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अखिलेस कुसवाहा एक कविता सुना रहे हैं :
देखो कोयल काली है पर मीठी है इसकी बोली-
इसने ही तो कूक कूक कर आमो में मिश्री घोली-
कोयल कोयल सच बतलाना क्या संदेसा लायी हो-
बहोत दिनों के बाद आज फिर इस डाली पर आयी हो-
क्या गाती हो किसे बुलाती बतला दो कोयल रानी-
प्यासी धरती देख मांगती हो क्या मेघ से पानी...
Posted on: Nov 01, 2019. Tags: AKHILESH KUSWAHA JHARKHAND PALAMU POEM SONG VICTIMS REGISTER
तितली रानी लगता हैं वो स्वर्ग की रानी...कविता-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-निमाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा कविता सुना रहे हैं :
तितली रानी लगता हैं वो स्वर्ग की रानी – फूलो का पीती पानी पानी-
देख मन को होती हैरानी-
फूलो से रंग सभी ले जाती-
अपने पंखो को खूब सजाती – रंग बिरंगे पंखों वाली...
