महीने भर से बिजली के तार टूटे है, सूचना देने के बाद भी नहीं बना रहे है, कृपया मदद करे...
ग्राम-करसी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भुनलराम पैकरा बता रहे है कि गाँव के वार्ड 2, 3, 4, के बिजली के तार पिछले एक महीने से तार गिर गए है, इस संदर्भ में बिजली विभाग को फोन कर सूचना दी गई है, परन्तु आज कल करते हुए महीना हो गया है लेकिन बिजली ठीक नही हुई| सरपंच सचिव भी देखकर चले जाते है मगर इस समस्या के समाधान के लिए कोई कुछ प्रयास नही कर रहा है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है बिजली ठीक कराने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: बिजली विभाग@9926643903, सरपंच@8889257811, सचिव@9424258368. पैकरा@7697219870.
Posted on: Apr 29, 2018. Tags: BHUNLRAM PAIKARA SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी संस्कृति में दारु पीने का नहीं बल्कि देवी देवताओ को चढाने का रिवाज है...(गोंडी)
ग्राम लाम्कंहार, तहसील अंतागढ़, जिला कांकेर,छत्तीसगढ़ से विश्राम गावड़े बता रहे हैं, दारु पीना आदिवासी संस्कृति में नहीं है लेकिन जो महुआ का फूल और छिलका को भिगो करके प्रकृति को अर्पण करते हैं|आदिवासी तो इसका व्यवसाय भी नहीं करते हैं |आदिवासी इसे इकठ्ठा करके रखे रहते थे और शादी,तीज,तिहार,जतरा में उपयोग करते थे और भूखमरी के लिए भी इसका उपयोग करते थे|लोग कहते हैं दारु से आदिवासी का विकास नहीं हो रहा है तो मैं शासन,प्रशासन से कहना चाहता हूँ कि जितने भी सरकारी शराब दूकान, भट्टी हैं उन्हें बंद किया जाए|क्योंकि इस से कई गाँव खाली हो चुके हैं आजकल गाँव में कोई युवा नहीं मिलेंगे अगर कोई हो भी तो उसे नक्सल बताकर गोली मार दिया जाता है |
Posted on: Apr 29, 2018. Tags: VISHRAM GAWDE GONDI
चिरय बनों मा, चिरय बोले रे...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-कुठया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
चिरय बनों मा, चिरय बोले रे-
अभी चुग के दिना टर गयें, हमार देश के-
कंचा बोरी बास हो गए, हो गए थे होशियार-
लाभ मिली जाई भय्या, रोयो रोज़गार-
अभी चुग के दिना टर गयें, हमार देश के-
चिरय बनों मा, चिरय बोले रे...
Posted on: Apr 29, 2018. Tags: MEVALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो...गीत
ग्राम-लान्जीद, विकासखण्ड-ओंड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोषी सिंह एक गीत सुना रही है:
जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो-
आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो-
आगे-आगे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया-
जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो-
आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो-
आगे-आगे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया...
Posted on: Apr 29, 2018. Tags: SANTOSHI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
भजन भगवान के कर लो, समय बीत जाती है...भजन गीत
ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नन्दलाल सिंह एक भजन गीत सुना रहे है:
भजन भगवान के कर लो, समय बीत जाती है-
साल तुमने खेल में खोया, आये जवानी नींद भर सोया-
आये बुढ़ापे में नींद ले कर रोया, जवानीपन में नींद भर सोया-
भजन भगवान के कर लो, समय बीत जाती है-
आये बुढ़ापे में नींद के कर रोया, जवानीपन में नींद भर सोया-
भजन भगवान के कर लो, समय यह बीत जाती है...
