सब कुछ ईशु से मिलेगा, सब कुछ मसीह से मिलेगा...गीत

ग्राम-रकेरा, जिला-सरगुजा, (छत्तीसगढ़) से कीर्तिका टोप्पो एक गीत सुना रही हैं :
सबसे पहले तुम परमेश्वर राज-
धरम की खोज बनोगे-
सब कुछ ईशु से मिलेगा-
सब कुछ मसीह से मिलेगा-
धन-दौलत मांगो तो धन-दौलत मिलेगा-
कपड़ा-लत्ता मांगो तो कपड़ा-लत्ता मिलेगा-
सब कुछ ईशु से मिलेगा, सब कुछ मसीह से मिलेगा...

Posted on: May 31, 2019. Tags: CG KIRTIKA TOPPO SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

जो अपने से सदा बड़ो का आदर मान किया करते हैं...कविता-

ग्राम-तरगाँव, पंचायत-भैसवाही, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से आरती सोनवानी एक कविता सुना रही हैं :
जो अपने से सदा बड़ो का आदर मान किया करते हैं-
पास बड़ो के आने पर उठ सम्मान किया करते हैं-
अतिथि जनो के घर आने पर जो सत्कार करते हैं-
देव समझकर अभिनंदन करते वे बच्चे अच्छे लगते हैं...

Posted on: May 26, 2019. Tags: ARTI SONWANI DINDORI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

एक दरिया है यहाँ पर दूर तक फैला हुआ, आज अपने बाजुएँ देख पतवारे न देख...गजल

ग्राम-चरगांव, पंचायत-भैंसवाही, तहसील-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से आरती सोनवानी एक गजल सुना रही हैं:
आज सड़कों पर लिखे हैं सैकड़ों नारे न देख-
घर अन्धेरा देख तू आकाश के तारे न देख-
एक दरिया है यहाँ पर दूर तक फैला हुआ-
आज अपने बाजुएँ देख पतवारे न देख-
अब यक़ीनन ठोस है धरती हकीकत की तरह-
वह हकीकत देख लेकिन खौफ के मारे न देख...

Posted on: May 26, 2019. Tags: ARTI SONWANI DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

RTI में पहले आवेदन का जवाब ना मिलने पर आप धारा 19 (1) के तहत प्रथम अपील कर सकते हैं-

कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई: RTI में कई मामले ऐसे होते हैं जिसमे जन सूचना अधिकारी पहले आवेदन का जवाब नही देते, जबकि नियमानुसार 30 दिन के अंतर्गत जवाब मिल जाना चाहिए, जवाब ना मिलने की स्थिति में धारा 19 (1) के तहत प्रथम अपील कर सकते हैं, हर विभाग में एक जन सूचना अधिकारी और उसके ऊपर प्रथम अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है, प्रथम अपील करने का कोई शुल्क नही है, उसके लिए प्रथम अपीली अधिकारी का हवाला देना होता है और उससे पूर्व किये गए आवेदन की कॉपी लगाकर प्रथम अपीलीय अधिकारी के पास भेज देना है, आवेदन पोस्ट के माध्यम से या स्वयं ले कर दे सकते हैं, यदि कोई शुल्क दिया था तो उसका विवरण देना आवश्यक है, अपील के 30 दिन बाद जवाब मिल जाएगा, RTI संबंधित जानकारी प्राप्त लिए संपर्क कर सकते हैं : के एम भाई@9838775508, 8756011826.

Posted on: Sep 22, 2018. Tags: KANPUR KM BHAI RTI SONG UP VICTIMS REGISTER

आप कुछ पोस्ट आफिस में RTI काउंटर में फीस और आवेदन जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं...

आप कुछ पोस्ट आफिस में जाकर RTI काउंटर में फीस और आवेदन जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं, पोस्ट आफिस की जिम्मेदारी है कि वो आवेदन को संबंधित अधिकारी तक पहुंचाए, इसके अलावा किसी बड़े पोस्ट ऑफिस में जाकर खुले लिफाफे में आवेदन दे सकते हैं, इसमें पोस्टल चार्ज नही देना होता है, स्टाम्प लगाकर डिमांड ड्राफ्ट या पोस्टल आर्डर के साथ आवेदन को लेटर बॉक्स में भी डाल सकते हैं, इस तरह से पोस्ट का खर्च नही देना पड़ता है, इसके लिए आवेदन और आवेदन शुल्क जमा करना होता है, सूचना अधिकार के तहत 10 रुपए का शुल्क लगता है, यदि कोई व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे आता है तो उसे शुल्क भी नही देना पड़ता है, आवेदन और राशनकार्ड की छाया प्रति देनी होती है : के एम भाई@8756011826.

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: KANPUR KM BHAI RTI SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »