impact: Our water problem got solved day after recording on CGnet Swara...
ग्राम कुकदुर, तहसील पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार परस्ते पानी की समस्या के समाधान के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि 29/10/2016 को उन्होंने सीजीनेट स्वर में उनके गाँव में पानी की समस्या के बारे में सन्देश रिकार्ड किये थे जिस पर सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों द्वारा संबधित अधिकारियो को फोन कर के दबाव बनाया गया जिससे दूसरे ही दिन जान स्वास्थ्य और यांत्रिकी विभाग के अधिकारी उनके गाँव में आए और मामले की गंभीरता को समझते हुए उनके बोर की समस्या का समाधान कर दिए। इस मदद के लिए वे सीजीनेट स्वर सुनने साथियों को धन्यवाद् दे रहे है और अनुरोध कर रहे हैं कि वे ऐसे ही आगे भी ग्रामीण लोगों की मदद करते रहें । कृष्ण कुमार परस्ते@9589874134
Posted on: Dec 01, 2016. Tags: KRISHNA KUMAR PARASTE SONG VICTIMS REGISTER WATER
इस समाज इस देश इस दुनिया के लिए...शिक्षा पर कविता
जिला-गिरडीह (झारखंड) से वी.के.वर्मा शिक्षा पर आधारित एक कविता सुना रहे हैं :
इस समाज इस देश इस दुनिया के लिए-
बोझ नही खुद रोज बनो तुम-
आपको चाहे पर कोई ऐसा एक रोज़ बनो तुम-
लोग सोच नही सकते आपकी क्षमता को-
लोग समझ नही सकते आपकी शक्ति को-
एक एसा अफ्सोज बनो तुम-
लोगो को अन्धकार से प्रकाश की...
Posted on: Dec 01, 2016. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VK VERMA
करमा होवथे हमर पारा मा, ये करमा नाचे आबे ओ...करमा गीत
ग्राम परमेश्वरपुर, पोस्ट केवरा तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामभौरा फसल काटने के बाद गाये जाने वाले गीत सुना रहे हैं :
कर्मा होवथे हमर पारा मा, ये कर्मा नाचे आबे ओ-
ये कर्मा नाचे आबे, ये कर्मा नाचे आबे, ये कर्मा नाचे आबे-
कर्मा होवथे हमर पारा मा, ये कर्मा नाचे आबे ओ-
जाता डिवरी में रैथौ , पेंड्रा मोर शहर रहे-
आहिंदा गोति नारी भौरा मोर नाम हवे-
प्रतापपुर में करम डार गड़े हवे मवाली-
ये कर्मा नाचे आबे ओ,
कर्मा होवथे हमर पारा मा, ये कर्मा नाचे आबे ओ...
Posted on: Dec 01, 2016. Tags: HARISHCHAND SONG VICTIMS REGISTER
तेदू बुद घने घान तेंदू बुद तारी रे, गुन्दारू मांदर झूले...पहाड़ी कोरवा भाषा में करमा गीत
ग्राम-सल्खेता, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से कुमारी इतवारी बाई पहाड़ी कोरवा भाषा में एक करमा गीत सुना रही है:
तेदू बुद घने घान तेंदू बुद तारी रे गुन्दारू मांदर झूले रे गुन्दारू मांदर झूले-
तेदू बुद घने घान तेंदू बुद तारी रे गुन्दारू मांदर झूले रे गुन्दारू मांदर झूले-
इ नै ये जोड़ी नयी ए नै मिले नौकड़ी ए नइये जोड़ी नइये नौकड़ी-
ऐ तो नइये जोड़ी रे ए एतो नइये नोकड़ी ऐ तो नइये जोड़ी-
तेदू बुद घने घान तेंदू बुद तारी रे गुन्दारू मांदर झूले रे गुन्दारू मांदर झूले-
तेंदू बुद तारी रे गुन्दारू मांदर झूले रे गुन्दारू मांदर झूले...
Posted on: Nov 30, 2016. Tags: ITWARI BAI SONG VICTIMS REGISTER
नोट बंदी से आम जनता परेशान है, 1000 को 700 और 500 को 200 में चला रहे हैं : आरोप...
जिला डिडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार नोट बंदी धरना आन्दोलन प्रदर्शन के बारे में बता रहे है | वे बता रहे हैं कि डिडौरी शहर में रानी दुर्गावती चौराहा तथा बस स्टेशन में नोटबंदी को लेकर काँग्रेस कमेटी तथा आम जनता द्वारा धरना आन्दोलन प्रदर्शन किया गया तथा रैली निकाली गयी और इस कार्य के दौरान राज्यपाल को नोट बंदी के विरोध में ज्ञापन सौपा गया है, जिसमे बताया गया है कि नोट बंदी के कारण लोगो को अनेक प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है | लोग 1000 की नोट को 700 सौ में और 500 के नॉट को 200 में सौदे कर रहे है | इस प्रकार के से कई समस्याओं से गरीब जनता जूझ रही है |संतोष कुमार अहिरवार@9516071739
