impact: Our water problem got solved day after recording on CGnet Swara...
ग्राम कुकदुर, तहसील पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार परस्ते पानी की समस्या के समाधान के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि 29/10/2016 को उन्होंने सीजीनेट स्वर में उनके गाँव में पानी की समस्या के बारे में सन्देश रिकार्ड किये थे जिस पर सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों द्वारा संबधित अधिकारियो को फोन कर के दबाव बनाया गया जिससे दूसरे ही दिन जान स्वास्थ्य और यांत्रिकी विभाग के अधिकारी उनके गाँव में आए और मामले की गंभीरता को समझते हुए उनके बोर की समस्या का समाधान कर दिए। इस मदद के लिए वे सीजीनेट स्वर सुनने साथियों को धन्यवाद् दे रहे है और अनुरोध कर रहे हैं कि वे ऐसे ही आगे भी ग्रामीण लोगों की मदद करते रहें । कृष्ण कुमार परस्ते@9589874134
Posted on: Dec 01, 2016. Tags: KRISHNA KUMAR PARASTE SONG VICTIMS REGISTER WATER
खोजत आबे मोला पूछत आबे वो...छत्तीसगढ़ी लोक गीत
ग्राम कुकदुर, तहसील पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगवान् सिंह मरकाम छत्तीसगढ़ी लोक गीत सुना रहें हैं:
खोजत आबे मोला पूछत आबे वो-
रैथों नवागांव सज्जन्खार मा-
नाम भगवान् सिंह मरकाम वो-
कुकदुर लखनपुर तिर मा हवे सज्जनखार वो-
घुमत आहू मैं हा पोलमी के बाजार वो-
मोर बर तैहा मया करथस-
तोर बर मोला प्यार वो-
रैथों नवागांव सज्जन्खार मा-
कुकदुर मा पूछबे तैहा मोरे पता वो-
रेंगत आ जाबे धरके रास्ता ला वो-
निलगिरी सैगोन के लगे हे प्लाट वो-
आघू में परही मोर घर के द्वार वो-
अंगना मा लगे हवै आमा अउ जांम वो...
