स्वास्थ्य स्वर : श्वास की समस्या और जमे कफ का घरेलू उपचार-

ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगतराम लांझी श्वास की समस्या और जमे कफ का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिमी कांदा सूखा को लेकर सुखा लें, जब अच्छे से सूख जाए तो उसे पीस ले, उसके बाद 1 पाव चूर्ण में 50 ग्राम काली मिर्च, 50 ग्राम सोंठ, आधा चम्मच से कम हींग, आधा चम्मच से कम अजवाइन सभी को पीस के मिला लें और हल्का भून लें, उसके बाद पुराने गुड़ में मिला लें और बड़े चने के दाने के बराबर गोली बना लें और सुबह-शाम सेवन करे, बच्चो को छोटी गोली बना कर दे, श्वास बढ़ने से आधे घंटे पूर्व दवा का सेवन करना है इसे आराम मिल सकता है, उपयोग से पहले दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं :
भगतराम लांझी@7389964276.

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH MUNGELI SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER

सब्जी में आलू का, जंगल में भालू का बड़ा ही महत्व हैं... कविता-

ग्राम-जामपानी, पोस्ट-लिलासी, तहसील-दुर्भी, जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से रामदीप भारती एक कविता सुना रहे हैं :
सब्जी में आलू का, जंगल में भालू का बड़ा ही महत्व हैं-
चट्टानों में सैन का, जानवरों में बैल का-
घर के लिए खपरैल का, बड़ा ही महत्व है-
राजनीति में नेता का, फलो में पपीता का-
पुस्तको में कविता का बड़ा ही महत्व है-
तकनीकी में टीवी का, रिश्तों में बीबी का...

Posted on: Sep 22, 2018. Tags: POEM RAMDIP BHARATI SONBHADRA SONG UP VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : लोग वन उपजों को इकठ्ठा कर समूह को बेचते हैं, सरकार उसे समूह से खरीद लेती है -

ग्राम-संगम, तहसील-पखांजूर, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के बस्तीराम नागवंशी गाँव के एक निवासी से चर्चा कर रहे हैं वे बता रहे हैं, उन्हें जंगल से कई तरह के वन उपज प्राप्त होते है, जिसमे लाख, कोसुम बीजा, महुआ बीजा, टोरा बीजा आदि शामिल है, जिसको वे इकठ्ठा कर समूह को बेचते हैं, जिसके लिए सरकार समूह को पैसा देता है, लाख कोसुम के पेड़ से प्राप्त होता है, दूसरे पेडो से भी लाख प्राप्त होता है, लेकिन कोसुम पर ज्यादा होता है, वे महुआ का रस बनाते है, महुआ को भी इकठ्ठा कर समूह को बेचते हैं, इस तरह से वन उपज गाँव में लोगो के जीवन यापन का एक साधन है | इस इलाके में कोसा अधिक नहीं होता है

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BASTIRAM NAGWANSI CG KANKER SONG VANANCHA SWARA VICTIMS REGISTER

2 अक्टूबर 2018 से शांति पद यात्रा में शामिल होकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने मदद करें....

ग्राम-मडमडा, विकासखण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रमण सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ी भाषा में बता रहे हैं, 2 अक्टूबर 2018 से मध्य भारत में शांति के लिए एक पदयात्रा शुरू हो रही है, महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म जयन्ती की शुरुआत में 150 से अधिक आदिवासी और उनके साथी आंध्रप्रदेश से बस्तर तक शांति के लिए पद यात्रा शुरू कर रहे हैं, वे अनेक बिंदुओ पर सांकेतिक रूप से पैदल चलेंगे, जहां से माओवादी 1980 में बस्तर आये थे, सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 20 सालों में मध्य भारत में जारी हिंसा में 12,000 से अधिक लोग मारे गए थे, जिसमे 2700 सरकारी सुरक्षा कर्मी और 9300 से अधिक आम लोग शामिल हैं, जिनमें से ज़्यादातर आदिवासी हैं...
सभी मिलकर बेहतर समाज और आने वाले भविष्य के लिए शांति पद यात्रा शुरू कर रहे हैं, जिसमे सीजीनेट श्रोता आंध्रप्रदेश के चट्टी गाँव में स्थित शाबरी गांधी आश्रम में उपस्थित होकर एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना सहयोग दें |

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG KABIRDHAM PEACE WALK RAMAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER

तोला बंदत हो दिन रात मोर धरती मईया...देशभक्ति गीत

ग्राम-अलका, पोस्ट+थाना-चलगली, विकासखण्ड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप कुमार एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
तोला बंदत हो दिन रात मोर धरती मईया-
सूत-सूत के पाव पखारो सुन मोर धरती माँ-
तोला बंदत हो दिन रात मोर धरती मईया-
तोला उठ सूत के बखान करो रे मोर शिव गुरु-
तोला बंदत हो दिन रात जय होये तोर-
तोला बंदत हो दिन रात मोर धरती मईया...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BALRAMPUR CG CHHATTISGARHI DILEEP KUMAR PATRIOTIC SONG VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR

« View Newer Reports

View Older Reports »