अगर आपके आसपास किसी को दो हफ्ते से अधिक से खांसी है तो कृपया उन्हें अस्पताल ले जाएं...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पंकज बता रहे हैं कि रीवा जिले में जितने भी गरीब मरीज है जिनकी दवा नहीं हो पाती और खासकर ऐसे मरीजो को जिनको लगातार खांसी आ रही है वे उनको अस्पताल पहुंचाने का काम करते है| जिन्हें दो सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी आती हो वे ऐसे मरीजो का बलगम शासकीय अस्पताल में जाँच करवाते है | अगर वो क्षय रोग से पीड़ित है तो वे उन मरीजो को निशुल्क 6 महीने की दवा दिलवाने का काम भी करते है वे कह रहे हैं कि अगर आप के आसपास आप को ऐसे मरीज मिले जो दो हफ्ते से अधिक से खांस रहे हों तो आप उनको कृपया आपके पड़ोस के सरकारी अस्पताल ले जाये वहां उनकी निशुल्क जाँच होगी। पंकज@7692883566
Posted on: Jan 19, 2017. Tags: PANKAJ REWA SONG VICTIMS REGISTER
गोंडवाना का राज पुराना इतिहासकार बतलाते है...गोंडो के इतिहास पर कविता
ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलाश सिंह पोया गोंडो के इतिहास पर एक कविता सुना रहे हैं:
गोंडवाना का राज पुराना इतिहासकार बतलाते है-
महल किला ताल तलैया हमको याद कराते है-
बाग़ बगीचे देवी-देवता गोंडो के है शान-
जादू टोना मन्त्र तंत्र सब गोंडो के है ज्ञान...
Posted on: Jan 19, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आजादी के 70 साल बाद हमारे आदिवासी गाँव में बिजली नहीं है, कोई अधिकारी मदद नहीं करता...
रविकांत पंद्रे सीजीनेट जान पत्रकारिता यात्रा के साथ आज ग्राम- पचडीपानी, पंचायत-लखनपुर, ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुंचे हैं अभी उनके साथ गाँव के सरपंच रामखेलावन सिंह हैं जो बता रहे है कि उनके गाँव पचडीपानी में देश आजाद हुआ है तब से बिजली नहीं लगा है| इनके गाँव 16 आदिवासियों के घर है जनसँख्या 75 हैं | इसके लिए इन्होने विधायक, कलेक्टोरेट और मुख्यमंत्री को भी आवेदन दिए थे, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई| कृपया इन अधिकारियों को फोन करें कलेक्टर@94251686667, सचिव@9424333926, जिला पंचायत CEO@9753725845, अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें सरपंच@9165709328. रवि@8602008777.
Posted on: Jan 19, 2017. Tags: RAVIKANT SHAH PANDRE SONG VICTIMS REGISTER
जय सेवा बड़ादेव बोल मन रे, जय सेवा बड़ादेव बोल...गोंडवाना गीत
ग्राम-जमुड़ी, विकासखंड-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
जय सेवा बड़ादेव बोल मन रे, जय सेवा बड़ादेव बोल-
मन के किवरिया तू खोल मन के किवरिया तू खोल कोया-
प्रकृति शक्ति बड़ादेव है, पंचतत्व के रूप मन रे-
माता के शक्ति से उपजे हमको लगुप कोया...
Posted on: Jan 19, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
माँ शत लूकी मैया ,माँ शत लूकी मैया...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-पखनी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवनारायणएक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
माँ शत लूकी मैया ,माँ शत लूकी मैया
माटी के तिया नमा परता ज्योति-
चुनरी लहर बो दाई के हे हे हे हे-
करा शुरू देवी धाम में चुनरी उडाबो दाई के-
मेला लागे रे सरा शुरू में दर्शन ला तोरो पावे...
