आजादी के 70 साल बाद हमारे आदिवासी गाँव में बिजली नहीं है, कोई अधिकारी मदद नहीं करता...
रविकांत पंद्रे सीजीनेट जान पत्रकारिता यात्रा के साथ आज ग्राम- पचडीपानी, पंचायत-लखनपुर, ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुंचे हैं अभी उनके साथ गाँव के सरपंच रामखेलावन सिंह हैं जो बता रहे है कि उनके गाँव पचडीपानी में देश आजाद हुआ है तब से बिजली नहीं लगा है| इनके गाँव 16 आदिवासियों के घर है जनसँख्या 75 हैं | इसके लिए इन्होने विधायक, कलेक्टोरेट और मुख्यमंत्री को भी आवेदन दिए थे, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई| कृपया इन अधिकारियों को फोन करें कलेक्टर@94251686667, सचिव@9424333926, जिला पंचायत CEO@9753725845, अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें सरपंच@9165709328. रवि@8602008777.
