अगर आपके आसपास किसी को दो हफ्ते से अधिक से खांसी है तो कृपया उन्हें अस्पताल ले जाएं...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पंकज बता रहे हैं कि रीवा जिले में जितने भी गरीब मरीज है जिनकी दवा नहीं हो पाती और खासकर ऐसे मरीजो को जिनको लगातार खांसी आ रही है वे उनको अस्पताल पहुंचाने का काम करते है| जिन्हें दो सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी आती हो वे ऐसे मरीजो का बलगम शासकीय अस्पताल में जाँच करवाते है | अगर वो क्षय रोग से पीड़ित है तो वे उन मरीजो को निशुल्क 6 महीने की दवा दिलवाने का काम भी करते है वे कह रहे हैं कि अगर आप के आसपास आप को ऐसे मरीज मिले जो दो हफ्ते से अधिक से खांस रहे हों तो आप उनको कृपया आपके पड़ोस के सरकारी अस्पताल ले जाये वहां उनकी निशुल्क जाँच होगी। पंकज@7692883566

Posted on: Jan 19, 2017. Tags: PANKAJ REWA SONG VICTIMS REGISTER