Impact: Got fees for Tendu leaf collection 2 days after report on CGnet, thanks...
ग्राम-कौरिया, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बुद्धिलाल कोल बता रहे है कि उनके पूरे परिवार ने तेंदूपत्ता की तुड़ाई पर काम किया था पर उन्हें आधी राशि शासन से नहीं मिली थी फिर इन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत किया था पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो इन्होने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया तो सीजीनेट सुनने वाले के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो उनका पैसा संदश प्रसारित होने के तीसरे दिन ही मिल गया है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों और अधिकारियो धन्यवाद दे रहे हैं. वे कह रहे हैं कि आप सभी साथी हर गरीब की इसी तरह मदद करते रहे और उनकी समस्याओं का तुरत निवारण करते रहे।बुद्धिलाल कोल@8349587048
Posted on: Feb 17, 2017. Tags: Buddhilal Kol SONG VICTIMS REGISTER
छोटा-छोटा उजला-उजला रुव हल्का रुई जैसा...कविता
मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार हरिनारायण गुप्ता की कविता खरहा सुना रहे है:
छोटा-छोटा उजला-उजला रुव हल्का रुई जैसा-
सही देखते सहला सहला कोमल तन लगता यहे जैसा-
दूध घास खाकर दिनभर बगिया मई है दोड़ लगता-
पर कुते बिल्ली से डरकर पिंजरे में वह छिप छिप जाता-
इधर-उधर ही भाग दौड़कर...
Posted on: Feb 17, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
गोंड आदिवासी हीरा सुखा प्रधान महासंघ समाज में एकता समरसता लाने का प्रयास करता रहेगा...
नगर पंचायत-भुआ बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम आज आदिवासी संगठन हीरा सुखा प्रधान महासंघ की बैठक में उपस्थित हैं और उनके साथ हैं संघ के अध्यक्ष दादा सियाराम वरकडे जो अपने विचार प्रस्तुत कर रहे है कि संघ का उद्देश्य है कि आदिवासी समाज में सभी को उचित शिक्षा मिले, समाज में सभी को उचित रिश्ता मिले, समाज में सभी को उचित रोजगार मिले, समाज में सभी लोग आदिवासी धर्म संस्कृति से जुड़े रहें, सामाजिक एकता और अखंडता के लिए प्रयास लगातार होता रहे और समाज में बड़े बुजुर्गों का सम्मान हो, यह महासंघ इन्ही सब प्रयासों की और काम करेगा। अभी यह काम मध्यप्रदेश के गोंड आदिवासियों के बीच शुरू हो रहा है. सग्गन@9479003194
Posted on: Feb 15, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारा एकमात्र हैण्डपम्प एक साल से खराब पड़ा है अधिकारियों को बोलते-बोलते अब थक गए हैं...
ग्राम-भेलकच, पोस्ट+थाना-रमकोला, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से महावीर सिंह पावले के साथ गाँव की महिलाये ज्योति कुमारी, रविना, रामबाई, कुमारी ममता, जोगेश्वरी और सुशीला हैं जो बता रही है कि ग्राम बभेलकच के वार्ड क्रमांक 5 में 12 घर की बस्ती है और वहां पर एक हैण्डपम्प है जो 1 साल से खराब पड़ा हुआ है जिसके कारण पानी की बहुत समस्या है और ये लोग कुआं का पानी पीते है| इसकी शिकायत इन्होने अधिकारियो के पास कई बार किये फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है और वे अब आवेदन करते करते थक गयी हैं और कुआं भी अब सूखने लगा है |सीजीनेट सुनने वाले साथी कृपया कलेक्टर@9826443377, P.H.E. विभाग@8435690000 को फोन कर दबाव डालें. महावीर@7693933150
Posted on: Feb 15, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE SONG VICTIMS REGISTER
मइया का भवन भक्तो लगता है बड़ा प्यारा...देवी गीत
ग्राम-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक देवी गीत सुना रही हैं:
मइया का भवन भक्तो लगता है बड़ा प्यारा-
मेरे मइया जी के बेंदी भी चमकती है-
टिका को चमकने दो लगता है बड़ा प्यारा-
मेरे मइया जी के झूमक भी चमकता है-
कुंडल को चमकने दो,लगता है बड़ा प्यारा-
मेरे मइया जी के हारो भी चमकता है-
लाकिट को चमकने दो ,लगता है बड़ा प्यारा-
मेरे मइया जी के कंगन भी चमकता है-
कंगन को चमकने दो लगता है बड़ा प्यारा
मइया का भवन भक्तो लगता है बड़ा प्यारा...
