कविता : भूल गये...
बड़वानी, मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार कविता सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है “भूल गये” |
अपना संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: May 28, 2021. Tags: BARWANI MP POEM SURESH KUMAR
पवित्र मन रखो पवित्र तन रखो...कहानी
जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
एक बार प्रातः काल संत कबीर गंगा स्नान कर रहे थे
उन्होंने देखा कुछ संत भी गंगा स्नान कर रहे थे
लेकिन नदी गहरी होने के कारण जल में घुस कर
स्नान करने का साहस नही हो रहा था
उन्होंने तुरंत अपना लोटा गंगा के मिट्टी से धो कर
एक आदमी को दे दिया और कहा जाओ उन ब्राम्हणों को दे आओ ताकि वे भी सुविधा से स्नान कर लें |(AR)
Posted on: May 27, 2021. Tags: BARWANI MP STORY SURESH KUMAR
अहंकार...कहानी
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
दो हष्ट फुष्ट बैल बुमरिन सामान की बैलगाड़ी खींच रहे थे
दोनों बैलो के बीच एक कुत्ता भी चल रहा था उसका अहंकार की गाड़ी बैल नही मै खींच रहा हूँ चाल में उसकी सोंच साफ साफ झलक रही थी|
गाड़ीवान ने अपनी चाबुक बैलो को मारने की वजह कुत्ते को मारी
मार पड़ते ही कुत्ता वहां से दुम दबाकर भागा
और उसे अहसास हो गया की असल में गाड़ी बैल खींच रहे थे उसका अहंकार मिट चुका था झूठ के साथ पहले अहंकार पनपता है पर सच के सामने आते ही छड भर में चूर चूर हो जाता है |
Posted on: Apr 26, 2021. Tags: BARWANI MP STORY SURESH KUMAR
वाणी बदलो...कहानी-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
एक कोयल आम के पेंड पर बैठी थी
एक कौआ तेज रफ्तार से उड़ कर जा रहा था
कोयल ने पूछा भैया कहाँ भागे जा रहे हो
कौआ बोला बहन इस देश को छोड़ कर विदेश जा रहा हूँ
क्यूंकि यहाँ मेरा सम्मान नही है जहाँ पर बैठता हूँ वहीं से उडा दिया जाता हूँ...(AR)
Posted on: Apr 25, 2021. Tags: BARWANI MP STORY SURESH KUMAR
जीवन पथ पर चलना हमको शिक्षक हैं बताते...कविता-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार कविता सुना रहे हैं:
जीवन पथ पर चलना हमको शिक्षक हैं बताते-
न्याय और अन्याय का मतलब शिक्षक ये समझाते हैं-
बालक जैसी गिली मिट्टी शिक्षक कुमार बन जाते हैं-
एक के न्याय पे चाक को रखकर सुंदर कलम बन जाते हैं-
जग में शिक्षक न होते तो सोंचो फिर क्या होता-
पड़ी ही रहती बंजर भूमि बीज फिर कौन बोता...(AR)
