वन्दे मातरम्...राष्ट्रगीत-
ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, विकासखण्ड-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से भारद्वाज मानिकपुरी एक राष्ट्रगीत सुना रहे हैं :
वन्दे मातरम्-
सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्-
शस्य श्यामलां मातरं-
शुभ्र ज्योत्स्न पुलकित यामिनीम-
फुल्ल कुसुमित द्रुमदलशोभिनीम्-
सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीम्...
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: DINDORI MITHLESH MANIKPURI MP SONG VICTIMS REGISTER
400 रुपये प्रति माह पर कोटवार का काम करते हैं, गुजारा नहीं होता...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, विकासखण्ड-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से लखनदास मानिकपुरी बता रहे हैं| वे कोटवार का काम करते हैं| जिसके लिये उन्हें 400 रुपये प्रति माह मिलता है| जिसमे उनके परिवार का गुजारा नहीं हो पाता, वे तीन पीढ़ी से कोटवार का काम कर रहे हैं| उनका कहना है| उनकी मजदूरी बढाया जाये| जिससे परिवार पालन पोषण कर सके| : संपर्क नंबर@8889941623.
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: DINDORI MITHLESH MANIKPURI MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
काल बड़ो बलशाली, जाके भोजन है नर-नारी...भजन-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं :
काल बड़ो बलशाली, जाके भोजन है नर-नारी-
ब्रम्हा, रूद्र, इंद्र गण खाये, खाये दैत्य हजारी-
बड़े-बड़े पृथ्वी के राजा, खाये जिमी तरकारी-
चाँद सूरज सितारे है नदियाँ, सागर, पर्वत भारी-
काल चक्र में सबे पिस जावें, अपने-अपने बारी-
नल चर, जल चर, नभ चर, वन चर, भू चर-लघु दिग्गज तन धारी...
Posted on: Jun 03, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
हम कौवे काले ही अच्छे लगते हैं...कहानी-
एक मुर्ख कौवा था| एक बार उसे पैसा मिल गया| वह पैसे से साबुन ले आया| अपने माँ के पास जाकर बोला, माँ ये साबुन लगाकर मै नहाऊंगा तो गोरा हो जाऊंगा| माँ बोली बेटा हम काले ही अच्छे दिखते हैं| बच्चे ने माँ की बात नहीं मानी और वह नदी चला गया| उसने अपने पूरे शरीर पर साबुन लगाकर नहाया, उसे लगा| वह गोरा हो गायेगा| लेकिन ऐसा नहीं हुआ| पानी में देखा तो काला ही दिख रहा था| उसे लगा आंख नहीं धोया है| इसलिये ऐसा दिख रहा है| आंख में साबुन लगाने पर आंख में जलन होने लगा| माँ ने कहा साबुन लगाने से आंख जलन करेगा| उसने आंख धोया| माँ बोली देखो अब कितने अच्छे लग रहे हो| हम कौवे काले ही अच्छे लगते हैं| कौआ सुनकर हंसने लगा और काव-काव कर खेलने लगा|
Posted on: Jun 03, 2019. Tags: BHARDWAJ MANIKPURI DINDORI MP SONG STORY VICTIMS REGISTER
क्या खूब लिखा है किसी ने...कविता-
ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से भारतद्वाज मानिकपुरी एक कविता सुना रहे हैं:
क्या खूब लिखा है किसी ने-
मरना सभी को है, लेकिन मरना कोई नहीं चाहता-
आज परिस्थिती और विषम है-
भोजन सभी को चाहिये, लेकिन खेती करना कोई नहीं चाहता-
पानी सभी को चाहिये, लेकिन पानी बचाना कोई नहीं चाहता-
दूध सभी को चाहिये, लेकिन गाय पालना कोई नहीं चाहता...
