बच्चो को सिखाने के लिये आकाश का पर्यावाची नाम...

डोंगरपुर (राजस्थान) से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं वे आज बच्चो के लिये आकाश का पर्यायवाची शब्द बता रहे हैं, आज स्कूल बंद है और सभी के पास इंटरनेट नहीं है इसलिये सुनकर और बोलकर सीखने सिखाने के लिये ये एक अच्छा माध्यम है|
आकाश – आसमान, गगन, नभ, पुष्कर, फलक आदि| (AR)

Posted on: Jul 17, 2020. Tags: EDUCATION PRAKAS MINA RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, मेथी दाना को लेकर एक चम्मच भून लें और एक चम्मच बगैर भुनी हुई लेना है, दोनों को मिलाकर चूर्ण बना लेना है, उसके बाद एक चम्मच का तीसरा हिस्सा पानी के साथ सेवन करें, ये सुबह शाम सेवन करना है, इससे मोटापा कम करने में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 17, 2020. Tags: HEALTH MP RGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

बारिश में उगने वाली पिहरी की सब्जी खाने से परिवार के 4 सदस्य बीमार पड़े...

ग्राम-लुड़की टोला, ब्लाक-बजाक, थाना-गाड़ा सरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे हैं, पिहरी गाँव में उगने वाला एक प्रकार का मसरूम है जिसको खाने से एक परिवार के 4 सदस्य बीमार पाड़ गये, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाना पड़ा| वे बता रहे हैं इस तरह की चीजो को न खायें जिसकी जानकारी न हो, निवासी देवलाल बता रहे हैं कि लोगो ने पिहरी की सब्जी बनाकर खाया, जितने लोग खाये थे बीमार पड गये हैं और उनका ईलाज चल रहा है| (AR)

Posted on: Jul 16, 2020. Tags: DINDORI INFORMATION MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

अभिनव पहल योजना के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम पंचायत-कोटवारी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से कलावती पति नंदन सिंह बैगा बता रही हैं कि अभिनव पहल योजना के अंतर्गत उन्हें कोई राशि नहीं मिल रही है, उन्होंने इस संबंध में कई बार आवेदन किया है, कागज जमा किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8435970620. विधायक@8989771602, SDM@8447849004. (171461) (AR)

Posted on: Jul 16, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : छोटे बच्चो को दस्त होने पर घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय छोटे बच्चो को पतली टट्टी या दस्त होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, एक इलायची को तवे में भून कर जला लें, उसके बाद उस चूर्ण को माँ के दूध के साथ सेवन करायें, इसका सेवन दो बार करायें, दस्त में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 16, 2020. Tags: HEALTH MPTIKAMGARH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »