Impact : सीजीनेट साथियों के मदद से शौचालय बन गया...
ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रमपत मरावी बता रहे हैं| उनका शौचालय का समस्या था| आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे| तब उन्होंने अक्टूबर 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद फरवरी 2019 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे खुश होकर सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@6260182981.
Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
बारिश से पहले सभी को अपने आस-पास नालियों की सफाई कर लेनी चाहिये...
ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, जिल-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता बता रहे हैं| बारिश का मौसम शुरू होने वाला है| इसलिये सभी लोग अपने आस-पास नालियों की सफाई कर लें| जिससे गंदगी न हो| पानी न रुके| यदि हम लापरवाही करेंगे तो उसका भुगतान हमें ही करना पड़ेगा| गंदगी होगी और बीमारी होगी| इसलिये हमें पहले से ही साफ़ सफाई कर लेनी चाहिये| रमेश कुमार गुप्ता@9770835941.
Posted on: Jun 19, 2019. Tags: AWARENESS MP RAMESH KUMAR GUPTA REWA SONG VICTIMS REGISTER
मौसम अच्छा रहने पर पर्याप्त उपज मिल जाता है...किसान अजय चंद्राकर-
कोदवा, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से अजय कुमार चंद्राकर बता रहे हैं| वे खेती का काम करते हैं| अभी वे खेती की तैयारी में लगे हैं| मौषम का इंतजार कर हैं| खेती में धान, गेंहू, सोयाबीन, अरहर, उड़द उगाते | दस एकड़ में खेती करते हैं| पहले सोयाबीन की बुवाई करते है, उसके बाद धान का बीज लगाते हैं| सब कुछ अच्छा होने पर 7 से 8 क्विंटल तक सोयाबीन का उत्पादन हो जाता है| और मुगफली 20 से 30 बोरी तक उत्पादन हो जाता है| संपर्क नंबर@9131081484.
Posted on: Jun 18, 2019. Tags: AGRICULTURE BEMETARA CG SONG TIRATHRAM SAHU VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों होने वाली अपच या खट्टी डकार की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा गर्मी के दिनों होने वाली अपच या खट्टी डकार जैसी समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सोंठ, कला नमक, काली मिर्च और शक्कर सभी को बराबर मात्रा में पीसकर मिला लें| उसके बाद नीबू के दो टुकड़े कर उसमे चूर्ण को भर दें, और आग में रख दें| जब गर्म हो जाये तो उसे ठण्डा कर लें| उसके बाद उसके रस को चूसें| दवा का सेवन करने से पहले और बाद में कुछ सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jun 15, 2019. Tags: CG CHANDRAKANAT SHARAMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
खीच लिया तेरा प्यार मेरे दिल को हे प्रभू...गीत-
ग्राम-जिनवार, पंचायत-कर्रा, तहसील-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
खीच लिया तेरा प्यार मेरे दिल को हे प्रभू-
मोह लिया तेरा प्यार मेरे मन को हे प्रभु-
मेरी हर सांसो में तेरा ही नाम हो-
हर कदम तेरा साथ हो-
पाप के सागर में, डूबता छ्नाथा प्रभू-
पाप से बचाने कोई न सहारा प्रभू...
