वनांचल स्वर: सिमटते जंगल...

ग्राम-धनेली कन्हार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़)
सुकराम फरदिया बतातें हैं कि २० वर्ष पहले जंगल अच्छी स्तिथि में था, झाड भी बहुत थे| हमें फल-सब्जी भी जंगल से आसानी से मिल जाता था| जंगल से मिलने वाले खाद्य पदार्थो से हमारा गुजारा हो जाता था| जंगल से फल लाकर हम लोग बेचते भी थे| लेकिन अब सब खत्म होता जा रहा है, शासन ध्यान नही दे रहा है| शासन वाले गाँव वालों से आकर बोलते ही कि जंगल बचाओ लेकिन वो खुद ध्यान नही देतें| नर्सरी भी खत्म हो गयी है| सागौन का पेड़, अमली, कटहल यह सब जंगल में नर्सरी में लगाया गया था| लेकिन अब खत्म हो गया है| जंगल खत्म हो चुका है, इसलिए घेराबंदी कि जा रही है जंगल को बचाने के लिए| अब लकड़ी नही मिलता, शासन सिलिंडर गैस देता है| अपनी निजी ज़मीन पर ही हम उगाते हैं|
सम्पर्क:- 6568921280(RM)

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: CG KANKER SUKAR RAM VANANCHAL SWARA

वनांचल स्वर: सरकार की योजनाएं वनों को बचने के लिए

ग्राम-धनेली कन्हार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) कुंवर सिंह पुजारी कहतें हैं की जंगलों में अभी सब सही चल रहा है| पूरे जंगल में सरकार ने नए पेड़ पौधे लगे हैं, सागौन, आंवला, नीम आदि के पेड़ लगाए जा रहें हैं| अगर कोई पेड़ सड़क पर दिक्कत करता है तो उसी को काटा जा सकता है| जंगल में जो पेड़ खुद से टूटते हैं, उन्ही को लाकर जलाया जा सकता है| मैंने भी अपनी बाड़ी में कई पेड़ लगाए हैं, बाड़ी में जितने भी पेड़ हैं, सभी उपयोगी हैं| यहाँ हम लोगो को इंद्रा हरेली सहेली का फायदा मिलता है, और भी कई योजनाओं का फायदा मिला है| 1.5 एकड़ जमीन है हमारे पास|(RM)

Posted on: Feb 05, 2021. Tags: CG KANKER KUVAR PUJARI VANANCHAL SWARA

वनांचल स्वर: आदिवासियों के बीच कुसुम का वित्तीय महत्व...

ग्राम-चाहचढ, तहसील-भानुप्रतापुर, जिला-कांकेर (छतीसगढ़), से लच्छूराम सलाम कुसुम का पेड़ के बारे में जानकारी दे रहे हैं| कुसुम का पेड़ को साल में दो बार छ:-छ: माह के अंतराल पर उगाया जाता है| छ: महीने में तैयार हो जाने पर काटते हैं| बाज़ार में इसकी कीमत 420 रुपया प्रति किलो है| समय के साथ दाम भी बढ़ता है| गाँव में हर आदमी लगभग 15 पेड़ उगाते हैं, वनवासी अपने ही पेड़ों को काटते हैं| 2-3 क्विंटल का उत्पादन होता है|
संपर्क@7647070617. (185559) GT

Posted on: Jan 09, 2021. Tags: CG KANKER LACHHURAM SALAM VANANCHAL SWARA

स्वास्थ्य स्वर : मोटापे की समस्या से निजात पाने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय मोटापे की समस्या से निजात पाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| मेथी के दाने का चूर्ण बना लें| एक चम्मच का तीसरा भाग के बराबर चूर्ण लेकर सुबह शाम भोजन के बाद सेवन करें और पानी पियें| इससे लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jan 06, 2021. Tags: SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दुबलेपन की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दुबलेपन की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| सतावर की जड़ का चूर्ण आधा चम्मच और मिश्री आधा चम्मच लेकर गुनगुने दूध में शहद मिलाकर सेवन करना है, इससे लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jan 06, 2021. Tags: SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »