क्या खूब लिखा है किसी ने...कविता-

ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से भारतद्वाज मानिकपुरी एक कविता सुना रहे हैं:
क्या खूब लिखा है किसी ने-
मरना सभी को है, लेकिन मरना कोई नहीं चाहता-
आज परिस्थिती और विषम है-
भोजन सभी को चाहिये, लेकिन खेती करना कोई नहीं चाहता-
पानी सभी को चाहिये, लेकिन पानी बचाना कोई नहीं चाहता-
दूध सभी को चाहिये, लेकिन गाय पालना कोई नहीं चाहता...

Posted on: Jun 03, 2019. Tags: DINDORI MITHLESH MANIKPURI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

उज्ज्वला योजना अंतर्गत सभी को गैस मिला, लेकिन हमें नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, तहसील-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से शिवकुमारी मानिकपुरी बता रही हैं| उज्जवला योजना के अंतर्गत उनके गांव में लगभग सभी लोगो को गैस मिल चुका है| लेकिन गांव में 2 परिवार को अभी तक गैस नहीं मिला है| 3 वर्ष से वितरण हो रहा है| इसके लिये उन्होंने पंचायत में आवेदन किया है| लेकिन सूची में नाम नहीं है| उनका कहना है, सरकार की योजना का लाभ सभी को मिल रहा है, तो मुझे भी मिलना चाहिये| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें : सरपंच@7067418074, सचिव@9630803164, विधायक@9424383999. संपर्क नंबर@9669645796.

Posted on: Jun 03, 2019. Tags: DINDORI MITHLESH MANIKPURI MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

आवास के लिये आवेदन देते है, लिस्ट में नाम नहीं आता...कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, तहसील-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से शिवकुमारी मानिकपुरी बता रही हैं| उनके गांव में लगभग सभी लोगो को आवास मिल चुका है| लेकिन अभी तक उनके नाम से आवास नहीं आया है| इसके लिये उन्होंने पंचायत में आवेदन किया है| लेकिन सूची में नाम नहीं है| उनका कहना है, सरकार की योजना का लाभ सभी को मिल रहा है, तो मुझे भी मिलना चाहिये| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर आवास दिलाने में मदद करें : सरपंच@7074418074, सचिव@9630803164, विधायक@9424383999. संपर्क नंबर@9669645796.

Posted on: Jun 03, 2019. Tags: DINDORI MITHLESH MANIKPURI MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

आबे-आबे रे, तोता गाती ले...गोंडी गीत-

भद्रादी कोठाकुडम (तेलंगाना) से नरेंद्र कुमार आदिवासियों का एक गीत सुना रहे हैं :
आबे-आबे ले, तोता गाती ले-
आबे-आबे ले, दोंडो गाती ले-
रे रे लईयो, रे रे रेला-
रेला रे रेला-
मेटा-मेटा गुडू मिल्ला-
माको यंके गाटो मिल्ला, आला आते रे-
मेटा ममता मरे यत्ते, येला वरा ते...

Posted on: Jun 02, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT SONG TELANGANA

स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू गैस की समस्या को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| चिरायता और चना को भून लें| उसके बाद उसका आटा बना लें, और गुड़ के साथ मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना लें| सुबह-शाम एक-एक गोली सेवन करें| लाभ हो सकता है| दवा का प्रयोग करने से पहले संपर्क करें : अमित साहू@9425299142.

Posted on: Jun 02, 2019. Tags: AMIT SAHU CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »