कविता : छोटे शहर की लड़की

सीजीनेट श्रोता गीता एक कविता सुना रहे हैं, “छोटे शहर की लड़की”
हूँ मै छोटे शहर की लड़की-
पर ख्वाब नहीं है छोटे मेरे-
करके दरिया को पार-
दूर गगन को छूना है मुझे-
तुफानो को पीछे छोड़-
आगे बढ़ना है मुझे... (AR)

Posted on: Mar 06, 2021. Tags: GEETA POEM

जय हो जय सरकार तुम्हारी जय होवे...कविता-

जिला-प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से सुशील कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
जय हो जय सरकार तुम्हारी जय होवे-
मेरे पालनहार तुम्हारी जय होवे-
जय हो जय चोरो की सरकार-
तुम्हारी जय होवे-
मेरे पालनहार तुम्हारी जय होवे...(AR)

Posted on: Mar 06, 2021. Tags: POEM PRAYAGRAJ SUSHIL KUMAR UP

है माया की बहुते अनोखी कहानी...कविता-

जिला-गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) से मुन्ना मोर्य कविता सुना रहे है :
है माया की बहुते अनोखी कहानी-
वेदो पुराणों ने दी है बखानी-
ऋषियों ने जाना है मुनियों ने समझा-
फसे इसमे बहुतो ने बन गए ज्ञानी-
कोई इसके दलदल में फस करके अपना-
मिटा देते हैं आन बान निशानी है...

Posted on: Mar 06, 2021. Tags: GAURKHPUR MUNNA MORY POEM UP

पेड़ पौधे वनस्पति जल जंगल प्यारी...कविता-

ग्राम-दमकसा, जिला-कांकेर (छ्त्तीसगढ़) शेर सिंह अचला कविता सुना रहे हैं:
जन जन को मिले पर्यावरण शिक्षा-
पेड़ पौधे जल जंगल की करें रक्षा-
पशु पक्षी जीव जगत मानव हितकारी-
पेड़ पौधे वनस्पति जल जंगल प्यारी-
नव पल्लवित पेड़ पौधे-
पौधों की हरियाली से युक्त-
पेड़ पौधे वनस्पति जल जंगल प्यारी...

Posted on: Mar 03, 2021. Tags: CG KANKER POEM SHERSING ACHALA

नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये...कविता

बंदा (उत्तर प्रदेश) से सूरज एक कविता सुना रहे हैं:
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये-
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये-
खाके पीके मोटे होके, चोर बैठे रेल में
चोरो वाला डिब्बा कट कर पहुँचा सीधे जेल में-
उन चोरों की खूब खबर ली, मोटे थानेदार ने-
मोरो को भी खूब नचाया, जंगल की सरकार ने-
अच्छी नानी प्यारी नानी, रूसा-रूसी छोड़ दे-
जल्दी से एक पैसा दे दे, तू कंजूसी छोड़ दे... (AR)

Posted on: Mar 01, 2021. Tags: BANDA POEM SURAJ UP

« View Newer Reports

View Older Reports »