लॉकडाउन में फंसे है, राशन नहीं हैं, 5-6 दिन से खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
पप्पू कुमार दास जी बता रहे है कि वे बिहार वैशाली जिले के रहने वाले है, वे 10 मार्च 2020 को मजदूरी करने नोएडा फेस 2 सेक्टर 87 नयागाँव में आये थे 4-5 दिन काम करने के बाद लॉकडाउन हो गया उसके कारण ये लोग फंस गए है साथ में 2 बच्चे और पति पत्नी है | 5-6 दिन हो गया है उनके पास राशन नहीं है जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@ 9650192556.(165583)
Posted on: Apr 24, 2020. Tags: BIHAR CORONA PROBLEM PAPPU KUMAR DAS SONG VAISHALI VICTIMS REGISTER
सेनेटाजर का उपयोग करें मगर संभलकर...
आज के समय में कोरोना महामारी के चलते लोग साबुन, हैण्डवास के जगह पर सेनेटाइजर का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं, आज बाजार में कई तरह के सेनेटाइजर आ चुके हैं, जिसका उपयोग लोग कर रहे हैं जिसके कारण खुसकी, खुजली जैसी समस्या आ रही है, इस संबंध में चर्म रोग विभाग के चिकित्सक डॉ राजेश का कहना है, इसका उपयोग संभलकर करें, अन्यथा ये नुकसान देह हो सकता है इसलिये अच्छी क्वालिटी के सेनेटाइजर का उपयोग करना चाहिये| जो लोग अधिकांस समय घर में रह रहे हैं उन्हें ज्यादा उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है, जो ज्यादा बाहर रहते हैं वे इसका उपयोग करें|
Posted on: Apr 18, 2020. Tags: BIHAR CORONA AWARENESS MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मत निकल, मत निकल, मत निकल...कविता-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार महान कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन की कविता “मत निकल, मत निकल, मत निकल” सुना रहे हैं:
शत्रु ये अदृश्य है, विनाश इसका लक्ष्य है-
कर न भूल, तू जरा भी ना फिसल-
मत निकल, मत निकल, मत निकल-
हिला रखा है विश्व को, रुला रखा है विश्व को-
फूंक कर बढ़ा कदम, जरा संभल-
मत निकल, मत निकल, मत निकल-
उठा जो एक गलत कदम, कितनों का घुटेगा दम-
तेरी जरा सी भूल से, देश जाएगा दहल-
मत निकल, मत निकल, मत निकल-
संतुलित व्यवहार कर, बन्द तू किवाड़ कर-
घर में बैठ, इतना भी तू ना मचल-
मत निकल, मत निकल, मत निकल...
Posted on: Apr 16, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
प्रभु शांति का वाद बना दो मुझे...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
प्रभु शांति का वाद बना दो मुझे-
होती रफ़्तार माहाकर उसमे-
हो हमला तो क्षमा करू मै-
हो जहाँ पे अभेद करूं-
हो जहाँ भूल मै सत्य करूं-
प्रभु शांति का वाद बना दो मुझे...
Posted on: Apr 15, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
भारतीय संविधान के शिल्पकार डाॅ० भीमराव अम्बेडकर...
डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ, डाॅ० भीमराव अंबेडकर विश्व स्तर के भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाजशास्त्री, मानवविज्ञानी, संविधानविद्द, लेखक, दार्शनिक, इतिहासकार, धर्मशास्त्री, वकिल, विचारक, शिक्षाविद् प्रोफेसर, पत्रकार, बोधिसत्व, क्रांतिकारी, समाजसुधारक भाषाविद्द, स्वतंत्रता सेनानी, बौद्ध धर्म के पुनरुत्थानवादी आंदोलनकारी एवं दलित शोषित नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख नेता थे और भारतीय संवीधान के शिल्पकार डाॅ० अम्बेडकर बाबा साहेब के नाम से लोकप्रिय है जिसका मराठी में
अर्थ पिता होता हैं. भारत देश से सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, कानून आदि क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान रहें हैं इसलिये डाॅ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता हैं| बाबा साहेब भारतीय सर्वेक्षण में 100 भारतीय में पहले सबसे महानतम् भारतीय दी ग्रेटेस्ट
इंडियन घोषित हुए|
