होय कोना जयकरा री...सरगुजिहा फागुन गीत
बगीचा पारा, ग्राम-परमेश्वरपुर, पोस्ट-केवरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवभरण सिंह, राजकुमार पोया और सिलोचन एक सरगुजिहा फागुन गीत सुना रहे है:
होय कोना जयकरा री-
सबे दिनकर बाबा बाई-
जनम दिन करी-
ये कोनो जयकरा री-
सबे दिनकर बाबा बाई...
Posted on: Apr 26, 2018. Tags: SHIVBHARAN SINGH RAJKUMAR SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
लोमड़ी ने जानवरों को बेवकूफ बनाते हुए जंगल में जोर से चिल्लाकर कहा मै ईश्वर हूँ...कहानी
एक बार एक लोमड़ी गाँव की तरफ़ भागते भागते अचानक एक धोबी के घर में रंगा बर्तन रखा था उसमें कूद पड़ा, लोमड़ी रात भर वहा रहने के बाद बाहर निकलकर जंगल की ओर निकला तब उसने नदी किनारे देखा कि उसका रंग नीला पड़ गया है, तो उसने सोचा मै अब जानवरों को बेवकूफ बना सकता हूँ| वह जंगल में जाकर जोर से चिल्लाने लगा, मै भगवान हूँ, मुझे ईश्वर ने भेजा है सभी जानवर डर के मारे उसके करीब आ जाते है. और उसको सचमुच का भगवान मान लेते है और वह राजा बन बैठा| धीरे-धीरे एक बार उसी के बिरादरी के कुछ लोमड़ी दूर से आवाज़ लगाने लगे वह अपनी आवाज़ को रोक ना सका और अपनी भाषा में ऊआ, ऊआ करने लगा तब सभी ने सोचा यह तो रंग में रंगा एक लोमड़ी (सियार) है. तब सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी. इससे यह शिक्षा मिलती है कि किसी को बेवकूफ नहीं बनाना चाहिए.
Posted on: Apr 26, 2018. Tags: SHIV PARSAD DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: बदहजमी का घरेलू उपचार...
रेहटगाँव, जिला-हरदा (मध्यप्रदेश) से शिव प्रसाद धुर्वे बदहजमी का घरेलू उपचार बता रहे है: 10-11 तुलसी के पत्तों में मिर्च की 5-6 कली मिलाकर कूटकर खाने से बदहजमी दूर होती है, छाच (मट्ठा) में पीसी हिंग डालकर खाना खाने से पहले पीने से भी बदहजमी से छुटकारा मिलता है.ब दहजमीके साथ यदि पेट में दर्द है तो तुलसी और अदरक का रस सेवन करे इसी तरह अदरक के रस के साथ शहद मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेने से दर्द में लाभ मिलता है| अपच में काले नमक को थोड़ी थोड़ी देर में चाटने से लाभ होता है. कभी कभी आम ज्यादा खाने से पेट फूला लगता है ऐसे में जामुन खाने से राहत मिलती है. शिव प्रसाद धुर्वे@9098610725
Posted on: Apr 23, 2018. Tags: SHIV PRSHAD DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
छेना ते छेना डंगूड छेना निवा तक़दीर ते...गोंडी विवाह गीत
जिला-हरदा (मध्यप्रदेश) से शिवप्रसाद धुर्वे एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
छेना ते छेना डंगूड छेना निवा तक़दीर ते-
मतोल बुडाल सेनाल-
छेना ते छेना डंगूड निवा
किस्मत ते मतोल बुडाल सेनाल-
छेना ते छेना डंगूड छेना निवा तक़दीर ते...
Posted on: Apr 23, 2018. Tags: SHIVPRASAD DHURWE GONDI SONG VICTIMS REGISTER
साईकिल का पैसा अभी तक नही मिला, जब सभी छात्राओं को दिया तो हमको क्यों नही दिया...
टीरोटोला, ग्राम-धवाडांड, पोस्ट-पाथुरिया, प्रखंड-जरीडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से पाथुरिया मध्य विद्यालय की कक्षा 8 वी छात्राएं साखी कुमारी, शीला कुमारी, आशा कुमारी बता रही है साईकिल और किट का पैसा अभी तक नही मिला है जबकि स्कूल के अन्य छात्राओं को मिल गया है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि साईकिल और किट का पैसा दिलाने में मदद करे. अधिकारियों के इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाएं: जिला शिक्षा अधिकारी@9431440966, जिला शिक्षाअधीक्षक@9835130584, प्रखंड शिक्षा प्रसार अधिकारी@9431742315, प्रधान अध्यापक@8210447901. शिव नारायण@9939727689.

