हम 5 लोगो ने 2 हज़ार घूस देकर 3 साल पहले कूप निर्माण में काम किया जिसका पैसा नहीं मिला...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे है कि उनके गाँव में कूप निर्माण में 4-5 लोगो ने काम किये थे और मनोज खेस साहब ने दो-दो हजार रूपये ले लिया है और 3 साल हो गया है उसका कोई सुनवाई नहीं हुआ है| वे लोग मनोज खेस साहब को पूछते है तो बोलते है पैसा आ जायेगा लेकिन आज तक पैसा नहीं मिला है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनको पैसे दिलवाने में मदद करें: मनोज@9926753935, कलेक्टर@07775266117, जिला C.E.O.@9424166557, सरपंच@7772911742, S.D.M.9009468871. अधिक जानकारी के लिए संपर्क रामप्रसाद@9171849214. पोया@9753553881

Posted on: Nov 17, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

उठो साथियों आज चले हम मुक्त कराने देश को...देशभक्ति कविता -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक देशभक्ति कविता सुना रहे है:
उठो साथियों आज चले हम मुक्त कराने देश को-
सदियों से गुलाम आज तक अपने प्यार देश को-
देखो बिगाड़ा टाटा कम्पनी-
देखो बिरला टाटा कहते रोज-रोज का घाटा-
अपने घर की भरे तिजौरी भेजे माल परदेश को-
उठो साथियों आज चले हम मुक्त कराने देश को...

Posted on: Nov 15, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

कांग्रेस से आई जनता से आई...लोक कविता -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक लोक कविता सुना रहे है:
कांग्रेस से आई जनता से आई-
लोकदल से आई भंडारा के बदली हो जाई-
समाजवाद बबुवा धीरे-धीरे आई-
रूबल से आई डॉलर से आई-
देशवा के नाने धराई हो-
समाजवाद बबुवा धीरे-धीरे आई...

Posted on: Nov 14, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

समाजवाद बबुवा धीरे धीरे आई...समाजवाद पर गीत -

ग्राम-देवरी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
समाजवाद बबुवा धीरे धीरे आई – हाथी में आई हो घोड़ा में आई – अंग्रेजी बाजा बजाई समाजवाद बबुवा धीरे-धीरे आई – आंधी से आई अंधारी से आई-
धीरे ला से घर पे समाई-
मौका से आई धोखा से आई...

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

कांग्रेस भाजपा राज आई, दुनिया ला बिना मारे मरवाई...कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
कांग्रेस भाजपा राज आई-
दुनिया ला बिना मारे मरवाई-
डी एपी यूरिया ला खाद बनवाई-
फसल अनाज सब में डलवाई-
देश विदेश ले कम्पनी दलाल मंगाई-
यहाँ के मूलनिवासी मनकर-
जमीन जायजाद इज्जत लुटवाई-
अन्न में दवाई ला डलवाई-
दुनिया कर जीवन ला बिना मारे मरवाई...

Posted on: Nov 08, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »