आये मेहमान बड़े प्यारे लगत हैं...गारी गीत-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गारी गीत सुना रही हैं :
आये मेहमान बड़े प्यारे लगत हैं-
काहे की सब्जी बनाऊ मोरे लाल-
लौकी बनाऊ मेरी डौकी लगत है-
आलू बनाऊ मेरी सालू लगत है-
भाजी बनाऊ मेरी आजी लगत है-
कटहल बनाऊ बड़ी अटहल लगत है-
आये मेहमान बड़े प्यारे लगत हैं...

Posted on: Nov 05, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKNI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER

कबूतर एक पक्षी का नाम ख़त पहुँचाना इसका काम...कविता-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक कविता सुना रहे हैं :
कबूतर एक पक्षी का नाम ख़त पहुँचाना इसका काम-
प्यारा-प्यारा है खरगोश सबसे न्यारा है खरगोश-
गमले में है फूल खिला तितली इन पर डेरा डाले-
कितना सुंदर है ये घर हम सब रहते हैं इसके अंदर-
चुन्नू चमचम लेकर आओ चम्मच से तुम चम्मच को खाओ-
छतरी मेरे मन को भाये वर्षा से यह मुझे बचाये...

Posted on: Sep 17, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

कंपनी 6 माह का 20 लोगो का मजदूर भुगतान नहीं कर रही है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-चोरभटी, थाना-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से विनायक राठौर बता रहे हैं| उन्होंने उडीशा में HV कंपनी में OPJP पावर प्रोजेक्ट में काम किया था| जिसका 6 माह का 20 लोगो का मजदूर भुगतान नहीं हुआ है| आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं | इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद कर करें : HR@8260570001, इंजिनियर@8789292361.

Posted on: Aug 30, 2019. Tags: ANUPPUR MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER VINAYAK RATHOUR

तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला...गीत-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गीत सुना रहे हैं:
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला-
हमरे राम जी लला, हमरे श्याम जी लला-
तुम्हरे पिता दशरथ, हमरे जानी हो लला-
तुम्हरे एक पुरुष सी नारी हो लला-
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला...

Posted on: Aug 24, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKANI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER

दाई दादा ला मोरे प्रणाम...गीत-

ग्राम-कपरिया, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पुष्पा एक गीत सुना रही है:
दाई दादा ला मोरे प्रणाम संगी साथी ला नमस्कार – शुभ्रांशु सर के चरन छू के करथो मै प्रणाम – ग्राम कपरिया के मै रहैया बड़का टोला मोर घर-
श्री मति पुष्पा बाई, पूरी जात है गा – श्री मति पुष्पा बाई,पनिका कास्ट है गा-
क्रांति शांति के सचिव बने हो गरिमा संगठन के सदस्य...

Posted on: Aug 18, 2019. Tags: ANUPPUR GEETA TEKAM MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »