पीड़ितों का रजिस्टर : पुलिस ने मेरे को चोरी का इल्जाम लगाकर जेल में डाल दिया था...
ग्राम-हिन्दू बिनापाल, थाना-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से घनसिंह समरत बता रहे है कि 2006 में पिता जी को मीटिंग है बोलकर कोयलीबेड़ा में बुलाए और चोरी चमारी में ले गए और पिता जी को फंसा दिए 6 महीना तक जेल में था हम लोग छोटे-छोटे भाई बहन माँ घर मे बहुत परेशान थे, पिता जी जेल में था तो पैसा का खाना का बहुत परेशानी हुई, मैं यहाँ-वहाँ से वकील ले जाकर निकाल लिए, जेल से निकलने के बाद उनकी मत्यु हो गई, शासन से कोई भी मदद नही मिला | जबकि वे सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रादान करें| सम्पर्क नम्बर @7068638913. (184238)
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: KANKER CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : मुझे नक्सलियों ने जान से मारने का साजिश किया इसलिए गाँव छोड़कर भागे हैं...
श्यामनगर अंतागढ़ ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार उसेंडी बता रहे हैं कि उन्हें नक्सलियों ने जान से मारने का साजिश किया था | उन्हें किसी के द्वारा जानकारी मिलने पर वह अपने गाँव घर छोड़कर अपने पूरे परिवार के साथ अब वे अंतागढ़ में रह रहे हैं | सरकार के कोई भी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है| ये साथी सरकार से मदद की मांग करते हैं की उन्हें सरकार के सभी योजनाओं का लाभ मिले जिससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर
सकें| सम्पर्क नम्बर@7646886494 . (184064)
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: KANKER CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
वनांचल स्वर: वन वनवासी और शासन...
ग्राम-धनेली कन्हार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) नवल सिंह सोरी बताते हैं साजा के पेड़ से हम लोग पूजा करते हैं। सरई के पेड़ से धूप निकलते हैं। महुआ से शराब बनाते हैं। टोरी का तैल बनाते हैं और दिया भी जलाते हैं। धनेली में जंगल की स्थिति बहुत खराब है। हम लोगो ने सब पेड़ों को बचा कर रखा हुआ था लेकिन शासन उसको काट कर ले जा रहा है, हरे पेड़ो को भी काट रहे हैं जैसे सागौन, कर्रा जब यह बड़े हो जाते हैं तो इनसे बल्लियां बनाई जाट हैं। वनवासी वृक्षारोपण भी करते हैं, और वो यह भी कहते है जल, जंगल और जमीन बचाओ। वृक्षारोपण करते और वनों की रक्षा भी।(RM)
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: CG KANKER NAVAL SORY VANANCHAL SWARA
वनांचल स्वर: सरकार बेहतर से बेहतर पेड़ जंगल में लगा रही है ...
ग्राम- हाटकर्रा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला- उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुंवर सिंह पुजारी बीते सालों में वन संपदा में आने वाले बदलाव के बारे में बताते हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ों की कटाई नहीं हो रही है। अब गांव वालों को लकड़ी मिलना भी बंद हो गया है और सरकार बेहतर से बेहतर पेड़ जंगल में लगा रही है। सरकार सागौन और नीलगिरी जैसे पेड़ों को लगवा रही है। प्रशासन सड़क बनाने के लिए कुछ पेड़ों की कटाई कर रहा है।
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: CG KANKER KUWANR SINGH VANANCHAL SWARA
वनांचल स्वर: हमें जंगले से सागौन, ईमली, आम आदि मिल जाता था...
ग्राम-धनेलीकन्हार, तहसील- कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुकार राम बताते हैं कि 20 साल पहले जंगल काफी अच्छा था। जंगल से फल-फूल भी अच्छे से मिल जाता था। जिस शासन को जंगल को संभालने की ज़िम्मेदारी मिली है वह अपना काम ठीक से नहीं करते। पहले जंगल से सागौन, ईमली, आम आदि मिल जाता था। शासन अब जंगल का घेराव कर रहा है, जिसके कारण इनमें से कुछ नहीं मिल पाता। अब जंगल से जलाने के लिए लकड़ी भी नहीं मिलती। सम्पर्क@6268921280. (185599) GT
