काली कोयल बोल रही है...लोकगीत-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक लोकगीत सुना रहे हैं:
काली कोयल बोल रही है डाल-डाल पर डोल रही है-
कुहू-कुहू कर गीत सुनाती कभी नहीं मेरे घर आती-
सुंदर और सजीला आम, कितना रंग रंगीला आम-
सब के मन को भाता आम,कितना रंग रंगीला आम-
काली कोयल बोल रही है डाल-डाल पर डोल रही है-
कुहू-कुहू कर गीत सुनाती कभी नही मेरे घर आती...
Posted on: Sep 17, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER
चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ...कविता-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से भागवती केवट एक कविता सुना रही हैं:
चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ-
चाह नहीं प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ-
चाह नहीं सम्राटों के शव पर हे हरि डाला जाऊँ-
चाह नहीं देवों के सिर पर चढूँ भाग्य पर इठलाऊँ-
मुझे तोड़ लेना बनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक-
मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने, जिस पथ पर जावें वीर अनेक...
Posted on: Sep 16, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER
भारत माता का सपूत आजादी का दीवाना था...कविता-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से तरंग, कविता, भागवती केवट एक कविता सुना रहे हैं:
भारत माता का सपूत आजादी का दीवाना था-
हंस कर झूल गया फांसी पर भगतसिंह मस्ताना था-
नौ जवान वह पंजाबी गजब शेर का दिल वाला था-
देश, प्रेम का रस पीकर वह बना हुआ था मतवाला-
दिन में चैन, रात में नींद कभी उसे नही आती थी...
Posted on: Sep 15, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
2018 से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, समस्या को हल कराने में मदद करें-
ग्राम-जरही, दादराटोला, पोस्ट-गिरारी, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गीता बाई पति उमेश सिंह बता रही हैं, 2012 में उनके पति का निधन हो गया था, उनका कहना है, उन्हें पहले 300 रुपये प्रति माह विधवा पेंशन मिल रहा था, लेकिन 2018 से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है| आवेदन करने पर अधिकारियों का कहना था, आधार कार्ड लिंक नहीं है, जिसके कारण नहीं मिल रहा है, तब उन्होंने अपना आधार कार्ड विभाग में जमा किया, लेकिन उसके बाद भी पेंशन नहीं मिल रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@8319978415, सरपंच@9165345207, CEO@9424670006, कलेक्टर@07659222400. संपर्क नंबर@ 8103481510.
Posted on: Sep 13, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
रघुपति राघव राजाराम...भजन गीत-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन गीत सुना रहे हैं :
रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम-
सीताराम जय सीताराम पतित पावन सीताराम-
ईश्वर अल्ला तेरो नाम सब को सन्मति दे भगवान-
बोलो रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम-
कमला, विमला, मिथुलाधाम अवध बिहारी सीताराम-
रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम-
सीताराम जय सीताराम पतित पावन सीताराम...

