गांव में 2 साल से पानी की समस्या है, लोगो को 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना होता है...

ग्राम-गुसुरुम, ब्लाक-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ग्रामवासी रामकैलास कोल, दल प्रताप, सैल कुमारी, आशा देवी और गयानाथ प्रजापती बता रहे हैं | उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में जो हैण्डपंप लगे हैं| उससे पानी नहीं निकलता है| वे लोग 2 साल से परेशान है| लोगो को 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना होता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@7898509929, सचिव@9584008490, PHE@8120855220, कलेक्टर@7587979100, कमिश्नर@7587965200. संपर्क नंबर@7067226342.

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: MP PROBLEM RAMKAILASH KOL REWA SONG VICTIMS REGISTER WATER

हमारे वार्ड में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं | गांव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या है| जिसके लिये उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| अधीकरियो का कहना था| बारिश के बाद बोर लगा दिया जायेगा| लेकिन आभी तक उसमे काम शुरू नहीं हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@7247616422, PHE@8120171919, कैलाश सिंह पोया@7970041518.

Posted on: Apr 08, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

यह है अपना झंडा कहते हैं तिरंगा...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया बच्चो के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
यह है अपना झंडा कहते हैं तिरंगा-
झंडा देश की शान है, हम सबकी पहचान है-
हम सब हसते हसते इसको करे नमस्ते-
यह है अपना झंडा कहते हैं तिरंगा-
झंडा देश की शान है, हम सबकी पहचान है-
हम सब हसते हसते इसको करे नमस्ते...

Posted on: Apr 04, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

राम जी ला लहरी लगाये, चला ता जनकपुर जाई...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया कर्मा के तर्ज में एक गीत सुना रहे हैं :
राम जी ला लहरी लगाये, चला ता जनकपुर जाई-
किसन जनक बेटी जानकी या डानमती-
तेकर नीता धनुष मढ़ाई, चला तो जनकपुर जाई-
राम जी ला लहरी लगाये, चला ता जनकपुर जाई-
किसन जनक बेटी जानकी या डानमती-
तेकर नीता धनुष मढ़ाई, चला तो जनकपुर जाई...

Posted on: Apr 04, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जायेंगे...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया के साथ जय और राजकुमार एक कविता सुना रहे हैं :
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जायेंगे-
पढ़ना लिखना न छोड़ेंगे हम, हरदम पढ़ने जायेंगे-
छोटे-छोटे हाथ हमारे गढ्ढे खूब बनायेंगे-
उस गढ्ढे में अच्छे सुंदर पौधे खूब लगायेंगे...

Posted on: Apr 03, 2019. Tags: CG KAILASH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »