एक खेत में मेहनत की आग से...कविता
मालीघाट, जिला-मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक रचना सुना रहे है :
एक खेत में जन्मा था में मेहनत की आग से-
एक खेत में जन्मा था में मेहनत की आग से-
मेहनत की और धरती के सुंदर सुहाग से-
मेहनत की और धरती के सुंदर सुहाग से-
काटा मुझे किसान ने फिर खेत से एक दिन-
मंडी में लाके छोड़ दिया खेत से एक दिन...
Posted on: Jul 26, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
देश बटोरी नेता आया सबकी आँखों में सपना छाया...कविता-
मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार पुन्य दर्शन शर्मा जी की रचित कविता सुना रहे हैं :
देश बटोरी नेता आया, सबकी आँखों में सपना छाया-
बोले उसने मीठे बोल, उसकी बातो में सब हो गये गोल-
बोला वह राज की बात, पूरे होंगे तेरे सारे कार्य-
घर होगा पके का, पुवा पकोड़ी बच्चे का-
सस्ता होगा सच्चे का, न की ब्रम्हाण, लोभी, लुच्चे का....
Posted on: Jul 25, 2019. Tags: BIHAR KUMAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL VICTIMS REGISTER
मांगी ले हम वरदान, हे गंगा मईया...गीत-
मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से कांता देवी एक गीत सुना रही हैं :
मांगी ले हम वरदान, हे गंगा मईया-
मांगी ले हम वरदान-
जनकपुर नईहर जइहा-
मांगी ले हम वरदान हो गंगा मईया...
Posted on: Jul 24, 2019. Tags: BIHAR KUMAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL VICTIMS REGISTER
पिया बिन सेज मोर सुना हो रामा पिया नहीं आये...गीत-
मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक चैतावर गीत सुना रहे हैं :
पिया बिन सेज मोर सूना हो राम-
पिया नहीं आये-
फागुन रंग अबिर नीर बेला-
सरद बसंत बीती जइयो हो रामा-
पिया नहीं आये-
पापी पपीहा पिया-पिया बोले – शब्द सुनै ब ओ रामा, पिया नहीं आये...
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
वहा ना हिन्दू मरा था न मुस्लमान मरा था...गीत-
ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार गीत सुना रहे है :
वहा ना हिन्दू मरा था न मुस्लमान मरा था-
वहा मजहब के नाम पर, फ़क्त इन्सान मरा था-
सड़को बहा खून जो, महज सुर्ख लाल था-
ये बता भी न सका की, वहा कौन मरा था-
दंगो के कफन ओड़कर, वहा नाची थी सियासत-
जो उनमे से मरा था कहा सैतान मरा था-
वहा ना हिन्दू मरा था न मुस्लमान मरा था-
वहा मजहब के नाम पर, फ़क्त इन्सान मरा था...
