कोसर बेसा वो मेरा ते वत्ते...गोंडी गीत-
जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से कोसा, अनिल, करन, शिवा, राजू और सत्वा एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
कोसर बेसा वो मेरा ते वत्ते-
एते या वाटा निको वो वत्ते-
अगात गोत लागे नेना के वच्चे-
मैत गात गोत लगे मीना के वच्चे-
कोसर बेसा वो मेरा ते वत्ता-
एते या वाटा निको वो वत्ते...
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: ANIL BHADRADI KOTHAGUDAM SONG TELANGANA
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...देश भक्ति गीत-
ग्राम-चंपापुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कलावती देवांगन एक गीत सुना रही हैं:
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा-
सदा शक्ति बरसाने वाला, वीरो को हरसाने वाला-
प्रेम शुधा बरसाने वाला, मातृभूमि का तनमन सारा-
झंडा ऊंचा रहे हमारा-
इसकी शान न जाने पाये, चाहे जान भले ही जाये-
विश्व विजयी कर के दिखलाये-
जब होवे प्रण पूर्ण हमारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG KALAWATI DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पपीते की जड़ की छाल 50 ग्राम, पपीता के बीज 50 ग्राम, दालचीनी 50 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| गर्भवती मातायें और बच्चो को इसका सेवन न कराये| कैल्सियम युक्त भोज्य पदार्थ का सेवन न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक, का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
चल न दीदी जाबो वो जंगल पथरा झाड...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं :
चल न दीदी जाबो वो जंगल पथरा झाड-
अडबड तेंदू चार पके हवे, झन कर तय बिचार-
पान मुखारी तोड़ आन बो, बेटी के हवय सगाई-
पतरी दोना खील डार बो, अडबड हवय मंगाई-
बेटी के सगाई मा, आहीं लोग लुगाई-
ओकर खातीर कहाथो वो, झन कर तय ठागुवाई...
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में लू से बचने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्मी के दिनों में लू से बचने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| अमाड़ी या अमरु के फल जो लाल रंग का होता है| उसे 10 फल लेकर रात को एक गिलास पानी भिगोकर रख दें| सुबह उसमे मिश्री या शक्कर मिलाकर सरबत बनाकर सेवन करें| इसका सेवन करने से पेशाब में होने वाली जलन और गर्मी से राहत मिलती है| सुबह एक गिलास और शाम को एक गिलास सेवन कर सकते हैं| तरल पेय पदार्थ का सेवन करें| घर से बाहर जाने से पहले एक प्याज जेब में रखें| प्याज को शरीर के संपर्क में रखने से शरीर की गर्मी कम होती है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
