स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पपीते की जड़ की छाल 50 ग्राम, पपीता के बीज 50 ग्राम, दालचीनी 50 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| गर्भवती मातायें और बच्चो को इसका सेवन न कराये| कैल्सियम युक्त भोज्य पदार्थ का सेवन न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक, का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
