स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार-
संजीवनी आयुर्वेदिक केंद्र भोपाल (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अर्जुन वृक्ष की छाल को लेकर छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें, और मोटा दरदरा पीस कर चूर्ण बना लें| एक गिलास पानी में एक चम्मच चूर्ण को पकाना है| उसके बाद छानकर सेवन करें| लाभ हो सकता है| दवा का सेवन भोजन के बाद करें| जिन्हें शुगर की समस्या नहीं है, वे दवा में दूध और शक्कर मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jun 06, 2019. Tags: BHOPAL HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VICTIMS REGISTER
दीदी का जब बिहाव रचाया मेरे माता-पिता ने...कविता
ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैंसगाँव, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से नीलिमा उसेंडी, यमुना एक कविता सुना रहे हैं :
दीदी का जब बिहाव रचाया मेरे माता-पिता ने-
मेहमानों को तब बुलाया मेरे माता पिता ने-
दिल्ली से फिर दादा-दादी नाना-नानी आये-
साडी बिंदिया चूड़ी कंगन कई पेटियां लाये-
मामा-मामी काका-काकी मौसा-मौसी आये...
Posted on: Jun 06, 2019. Tags: ANTAGARH CG KANKER POEM RADHA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी में लू से बचने के घरेलू उपाय-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राधेश्याम उईके गर्मी में लू से बचने के घरेलू उपाय बता रहे हैं| गर्मी में घर से बहार निकलते समय जेब में एक प्याज रखें| शरीर के संपर्क में रहने से ये गर्मी को कम करता है| दूसरा आम का पाना बनाकर सेवन करें| इससे शरीर की गर्मी कम होती हैं| और ये गर्मी के दिनों में मिल भी जाता है| तीसरा सूती वस्त्र पहने इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है| पानी का अधिक सेवन करे| इस तरह से छोटी-छोटी बातो को ध्यान में रखने से लू से बचा जा सकता है | राधेश्याम उईके@8349833080.
Posted on: Jun 06, 2019. Tags: HEALTH JABALPUR MP RADHESHYAM UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सोंठ 50 ग्राम, सौंफ 50 ग्राम, घी में भुनी हुई छोटी हरण 50 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीस कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार, पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| पेट साफ न होने पर गुनगुने पानी से भी उपयोग कर सकते हैं| लगातार 3 दिन तक सेवन करें| उसके बाद एक दो दिन छोड़ दें| जरुरत पड़ने पर दोबारा से उपयोग कर सकते हैं| मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें| नशा न करें | मैदा शक्कर नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मजधार में मै अटकी बेडा पार करो माँ...भजन गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समीर सिदार एक भजन गीत सुना रहे हैं :
करती हूँ तुम्हारा ब्रत मै, स्वीकार करो माँ-
मजधार में मै अटकी बेडा पार करो माँ-
हे माँ संतोषी, माँ संतोषी-
बैठी हूँ बड़ी आशा से तुम्हारे दरबार पे-
क्यों रोई तुम्हारी बेटी ये संसार में-
पलटा दो मेरी भी किस्मत चमत्कार करो माँ-
मजधार में मै अटकी बेडा पार करो माँ...
