बात कहू ते बात जाय मारा वीरा रे...गीत-

ग्राम-आलमपुर, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से नीलम यादव राखी एक गीत सुना रही हैं :
बात कहू ते बात जाय मारा वीरा रे-
सावन बिरति वीर प्यार आया-
टक टक देखूं तोरी बात मारा वीरा रे-
माया किनारे माया, माया चो है सूना-
बाबुल बिना रे मोरो लाल मोरो वीरा रे-
सास ननद वीरा ताना मारा-
नयनो से बह गये नीर मोरो वीरा रे...

Posted on: Jul 26, 2019. Tags: BAITUL MP NILAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सीजीनेट साथियों के मदद से गाँव में बिजली लग गयी है...

ग्राम-दादरीटोला, थाना, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति बता रहे है, कि उनके गाँव में बिजली की समस्या थी | 2011 में खंभे लगाये गये थे| लेकिन केबल नहीं लगाया गया था| जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके गाँव में बिजली गयी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@9522824525.

Posted on: Jul 26, 2019. Tags: IMPACT STORY MP PRITAMLAL PRAJAPATI REWA SONG VICTIMS REGISTER

कंबल ओढ़े जाडा सिकुड़े, फिर भी निगोड़ा आग मांगे...कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
कंबल ओढ़े जाडा सिकुड़े-
फिर भी निगोड़ा आग मागा – रूई की रजाई ओढ़-
तन का ताप मागा-
अल्लढता के लिहाफ ओढ़े-
तन-मन झाझोड़ डारे-
कम्बल कपडा साल गर्म-
सूरज का अघोष मागे...

Posted on: Jul 26, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADHIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

हम भारत वासी हैं, हम हिन्दुस्तानी हैं...गीत-

ग्राम-जबलपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
हम भारत वासी हैं, हम हिन्दुस्तानी हैं-
ये बाते तो यारो बहुत पुरानी है-
मर जायेंगे, मिट जायेंगे इस देश के लिये-
हम अपना लहू बहायेंगे इस देश के लिये-
देश के खातिर मिट जाना असली कुरबानी है...

Posted on: Jul 26, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में 4 दिन से लाईट की समस्या है, लोगो को दिक्कते होती है...मदद की अपील-

पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रहे हैं| गांव में लाईट की समस्या है| जिसके कारण लोगो को दिक्कत होती है| 4 दिन ये समस्या बनी है| रात में जहरीले जीवो का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं|दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें :
कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@6232255607.

Posted on: Jul 26, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »