सबसे सुंदर सबसे अच्छी ऐसी ही है मेरी माँ...कविता-
ग्राम देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
सबसे सुंदर सबसे अच्छी ऐसी ही है मेरी माँ-
जब मै हँसता वह भी हँस जाती-
जब मै रोता दिल बहलाती-
जब मैं लड़ता मुझको समझाती-
जब मैं भटकता राह दिखलाती-
स्कूल के लिए मुझे उठाती-
आडर की मेरी फाइल बनवाती...
Posted on: Aug 03, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
इंसाफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के...देश भक्ति गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक देश भक्ति गीत सुना आहे हैं :
इंसाफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के-
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्ही हो कल के-
इंसाफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के-
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्ही हो कल के-
दुनियां के रंज सहना और कुछ ना मुह से कहना-
सच्चाइयों के बल पे, आगे को बढ़ते रहना...
Posted on: Aug 03, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
सरपंच के कहने पर शौचालय निर्माण करवाया, एक साल से भुगतान नहीं हुआ है...
ग्राम-बंदियाखार, पंचायत-कुकदूर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी के साथ में गाँव की महिला दसरी मरावी है, वो बता रही है कि साल भर पहले अपने से शौचालय का निर्माण करवाया था, सरपंच ने बोला था बनवा लो फिर पैसा मिल जायेगा | ईट, गिट्टी, रेता और सीमेंट में कुल लागत बारह हजार लगा| उसका पैसा मांगने जब सरपंच के पास गये तो बोला मिल जायेगा लेकिन आज तक नहीं मिला, एक साल से ज्यादा हो गया है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| इन नंबरों में बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@7898126988, सरपंच@9630019712, 8719884513. दसरी मरावी@9754311351.
Posted on: Aug 03, 2019. Tags: CG DASRI MARAVI KABIRDHAM MANIKPURI MITHLESH PANDARIA SONG TOILET VICTIMS REGISTER
मुकरम ते जीडी मंजू भारत ते बक्वाल अत्तोर मा नरेन्द्र मोदी...गोंडी गीत-
चट्टी (आंध्रप्रदेश) से मुचाकी देवा और माडवी मुन्ना गोंडी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो रे रेला रे रेरेला रेला-
मुकरम ते जीडी मंजू भारत ते बक्वाल अत्तोर मा नरेन्द्र मोदी-
अल्ले अल्ले केल्ला नानो अल्ले नानो केल्ला मा नरेन्द्र मोदी-
मुकरम ते जीडी मंजू भारत ते बक्वाल अत्तोर मा नरेन्द्र मोदी-
निम्मा इंगा निम्मा नानो निम्मा नानो निम्मा मा नरेन्द्र मोदी-
मुकरम ते जीडी मंजू भारत ते बक्वाल अत्तोर मा नरेन्द्र मोदी...
Posted on: Aug 03, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH CHATTI GONDI MADAVI HIRESH SONG
काह्ब ता लाग जाई धक से...गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामकैलास कोल एक गीत सुना रहे हैं :
काह्ब ता लाग जाई धक से – बड़े-बड़े लोगन के महला दो महला और ऐसी कूलर अलग से-
हम गरीबन के टुटही मडैया पानी बरसे चूवय टप से-
बड़े-बड़े लोगन के गाड़ी दो गाड़ी और हीरो होंडा अलग से-
हम गरीबन के टुटही साइकल घाम लागय टायर बोलय फट से...

