स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गैस का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सोंठ 50 ग्राम, हींग 50 ग्राम और सहजन की छाल 50 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें | उसके बाद चने या मटर के बराबर गोली बनाकर रख लें| दो-दो गोली दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा ना करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Aug 16, 2019. Tags: HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : काम का पैसा नहीं मिल रहा था, संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद मिल गया है-

गंगोत्री, ग्राम-कुप्पा, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से घनीराम बता रहे हैं| हमारे यहाँ साल भर पहले शौचालय निर्माण का काम हुआ था| जिसमे गाँव के बहुत सारे ग्रामीणों के साथ उन्होंने काम किया| जिसका नही मिला था| सरपंच, सचिव को बोलने पर घुमा देते थे|फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद पिछले वर्ष मई 2018 में उनको पैसा मिल गया| इसलिये मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7049386911.

Posted on: Aug 16, 2019. Tags: CG DHANIRAM IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

ऐरी बहनों पति धर्मो से रहिनो...दादरा गीत-

ग्राम-करौंदा टोला, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पुष्पा बाई एक दादरा गीत सुना रही हैं :
ऐरी बहनों पति धर्मो से रहिनो-
ऐरी बहनों अपने ससो को गाली मत देना-
ऐरी बहनों अपनी माता समझना-
ऐरी बहनों अपने ससुरो को गाली मत देना-
ऐरी बहनों अपनी पिता जी समझना-
ऐरी बहनों अपने जेठो को गाली मत देना-
ऐरी बहनों अपने भईया समझना...

Posted on: Aug 16, 2019. Tags: ANUPPUR MP PUSHPA BAI SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ की एक नृत्य कला : कठसाठ -

ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार छत्तीसगढ़ में होने वाले नृत्य कला के विषय में जानकरी दे रहे हैं| भारत में हर जगह अलग-अलग नृत्य कला के प्रकार हैं| इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में अबूझमांड में होने वाली नृत्य कला कठसाठ इन्ना इनमे से एक है इसमें युवक व युवतियां माघ के पर्व में नाचते हैं| कठसाठ कसना से बना है| कसना का अर्थ खेलना होता है| जिसमें ख़ुशी से देवी-देवता नाचते या खेलते हैं| जिसे कठसाठ कहते हैं| गोंडी में इसे माडी कठसाठ इन्ना कहते हैं| युवक कमीज, कोट, बनियान, पंख, दर्पण, भूतमाला माला पहनते हैं, कौड़ी माला व पंख युतिया पहनती है| जो बहुत जयादा प्रभावित होने पर प्रेम सूत्र में भी बंध जाते हैं| सुनील कुमार@9308571702.

Posted on: Aug 16, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG STORY SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

बरस लागय ना...सावन गीत-

बहिनी दरबार, ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा एक सावन गीत सुना रही हैं:
पूर्व बापा छिवना से उठी रे बदरिया-
बरस लागय ना-
ओ है नमी-नमी बुंदिया बरस लागय ना-
अपने महलिया से ससुर निहारें-
भिगत आवे ना-
मोरी पतली पतोहिया भिगति आवे ना...

Posted on: Aug 16, 2019. Tags: MP REWA SONG USHA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »