स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गैस का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सोंठ 50 ग्राम, हींग 50 ग्राम और सहजन की छाल 50 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें | उसके बाद चने या मटर के बराबर गोली बनाकर रख लें| दो-दो गोली दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा ना करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
