Impact : नाली निर्माण में काम किया था जिसका पैसा मिल गया...

ग्राम-कुसेम, स्कूल पारा, पंचायत-बिरगाली, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामलूराम कवासी बता रहे हैं कि नाली निर्माण में काम किया था जिसका पैसा नहीं मिला था, उन्होंने अपनी समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को आभार व्यक्त कर रहे हैं| (AR)

Posted on: Feb 13, 2021. Tags: IMPACT STORY SONG

Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सरकार के सहायता राशि मिल गया है...

ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सूरज कुमार बता रहें हैं कि वे कक्षा दसवीं में पढ़ रहे थे, सरकार के योजना अनुसार तेंदू पत्ता तोड़ने वालों को तेंदू पत्ता कार्ड से पैसा मिलता हैं, और उन्हें नही मिलने से कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए थे, पर पैसा नही मिल रहा था, तो सीजीनेट में संदेश रिकार्ड किये थे, सितम्बर 2020 में पैसा खाते में आ गया, इसलिए सीजीनेट के सभी मददगार और सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| सम्पर्क नम्बर@7771938285. (184857)

Posted on: Feb 12, 2021. Tags: IMPACT SONG

जवानी की जलती मसाले उठाकर...देशभक्ति गीत-

ग्राम-पपरौड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू राठौर देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
जवानी की जलती मसाले उठाकर-
अंधेरों की आँधी को हम चीर देंगे-
लहू में जो एक आग भड़की है उससे-
वतन को नई एक तस्वीर देंगे-
ये जलते हुये घर, ये लासे, ये दंगे-
ये मजहब के अंधे, ये रहमो के बंदे-
मिटा देंगे इनकी गलत सारे धंधे-
जवानी की जलती मसाले उठाकर...

Posted on: Feb 01, 2021. Tags: ANUPPUR MP SONG SONU RATHOUR

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) सागर राठौर जनरल नॉलेज बता रहे है :
भारत का राष्ट्रीय पशु है – बाघ-
भारत का राष्ट्रीय पक्षी है -मोर-
भारत का राष्ट्रीय भाषा है-हिंदी-
भारत का राष्ट्रीय खेल है-हाँकी ...(184491)

Posted on: Feb 01, 2021. Tags: ANUPPUR MP EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

एक चालाक बैल की कहानी...

भोपाल मध्यप्रदेश से उत्तम साहू एक चालाक बैल की कहानी सुना रहे है, एक किसान का बैल कुएं में गिर गया तो किसान ने सोचा की बैल तो बुढा हो गया है इसको नहीं निकालते है इसको कुएं में ही दफन कर देते है और गाँव के लोगो को बुलाया और फावड़े से मिट्टी बैल के ऊपर डालने लगे तो बैल ने सोचा की अब कैसे बचा जाये तो जैसे जैसे मिट्टी बैल की ऊपर डालते गये वैसे-वैसे ऊपर आते गया और वह निकलकर भाग गया | संपर्क@9753767497.

Posted on: Feb 01, 2021. Tags: BHOPAL MP SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »