कोयलिया बोले अमवा के डाल पर...गीत-
जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से राजाराम यदुवंशी एक गीत सुना रहे हैं:
कोयलिया बोले अमवा के डाल पर-
ऋतु बसंत के देत संदेशवा-
नव करे अर्पण कुंजत भँवरा-
हमरे संग रस रंगरलिया-
कोयलिया बोले अमवा के डाल पर...(AR)
Posted on: Mar 10, 2021. Tags: CHHINDWADA MP RAJARAM YADUVANSHI SONG
स्वास्थ्य स्वर : देशी जड़ी बूटियों से उल्टी बंद करने का औषधीय उपचार-
जिला-टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय आज हम लोगो को उल्टी (बोमिट) का देशी जड़ी बूटियों का औषधि बता रहे है, अगर किसी व्यक्ति को उल्टियाँ हो रही हो तो उसके लिये बेर होता है | उस बेर की गुठली को फोड़ने से जो मीही निकलेगी उसको उलटी आने वाले व्यक्ति को खिलाकर पानी पिला देने से उलटी बंद हो जायेगी | इसके आलावा दौड़ा इलायची (बड़ी इलायची) को लोहे के तवे में रखकर जला लेवे और उसकी जो राख है उसको सेहत के साथ मिलाकर खाने से उल्टियाँ बंद हो जायेगी | संपर्क@9519520931.
Posted on: Mar 10, 2021. Tags: HEALTH DEPARTMENT RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGADH MP
बढ़ जाओ उस राह पर, जिस राह पर जाना है...कविता-
भोपाल, मध्यप्रदेश से सुनील सेन एक कविता सुना रहे हैं:
बढ़ जाओ उस राह पर-
जिस राह पर जाना है-
पकड़ लो उस हाँथ को-
जिसका सांथ निभाना है-
मंजिल तुम्हारी दूर नहीं,
तुम आसानी से पहुंच जाओगे... (AR)
Posted on: Mar 10, 2021. Tags: BHOPAL MP POEM SUNIL SEN
चुटकुला : टिकुरा टिकुरा आम का आचार
उमरिया, मध्यप्रदेश से प्रिंस कुमार साकेत एक चुटकुला सुना रहे हैं, “टिकुरा टिकुरा आम का आचार” | अपने गीत संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Mar 10, 2021. Tags: CHUTKULA MP PRINS KUMAR SAKET UMARIA
सहकार रेडियो : प्लूटो की नीली रोशनी और नदी का रहस्य-
श्रोताओं, सीजीनेट पर सहकार रेडियो का कार्यक्रम ज्ञान-विज्ञान की श्रृंखला में आज प्रस्तुत है प्लूटो के से जुडी कुछ रोचक जानकारियाँ| ये लेख लिखा है सिमरन ने| इसे हमने लिया है https://www.sahkarradio.com से| अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
