गाँव की सार्वजानिक भूमि पर कब्ज़ा, कृपया कब्ज़ा हटवाने में मदद करे.

भोरम देव वनांचल, ग्राम-रोचन, ब्लॉक-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित कुमार साहू बता रहे है कि,गाँव के कुछ लोगों द्वारा सार्वजानिक उपयोग की जमीन पर कब्ज़ा किया जा रहा है|तालाब की ओर जाने वालें मुख्य मार्ग पर कब्ज़ा कर गौ-ठान की ख़सरा नम्बर 40 की भूमि पर बिच रास्ते में आवास योजना के तहत भवन निर्माण किया गया है, जो कि अवैध है, जबकि उनकों 5 डीसिमल जमीन अन्य जगह आवंटित है, उक्त भूमि पर गाँव के सार्वजनिक कार्यो के लिए रिक्त रखीं गई है. जैसे पानी की टंकी निर्माण गौ-ठान तालाब का रास्ता आदि, इस हेतू तहसीलदार को भी आवेदन किया गया है परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई| कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर जमीन कब्ज़ा हटाने में मदद करे. तहसीलदार@9425636221.एस.डी.एम.6264201896.सचिव@972672361.

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: AMIT KUMAR SAHU KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

बघेली कविता : एक बिना हम चले जात रहीं, संग में पकड़े ढर्रा...

तहसील-सिरमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक बघेली कविता सुना रहे है. जिसका शिर्षक “आवारा नाती” है:-
एक बिना हम चले जात रहीं, संग में पकड़े ढर्रा-
रही प्यासी ख़ूब दुपहरी, घाम जेठ के कर्रा-
दो नीं से गोहराई ना हमखा, बढ़ गईयाँ बैसाखि-
बैठ रहे चौरा में अपने, पणवत चैन तम्बाखू-
वहीं से बैठे-बैठे, ओखर नाती धूल उड़ावे-
बंद करिन अखबार पढ़ो, लागी वो नाती को हाल सुनावे...

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: RAMESH PARSAD YADAV REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

कविता : वर्षा बाहर सबके मन को लुभा रही है...

ग्राम पंचायत-बोरंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता यादव एक कविता सुना रही है:
वर्षा बाहर सबके मन को लुभा रही है-
नभ में छटा अनोखी घनघोर छा रही है-
बिजली चमक रही है बादल गरज रहें है-
पानी बरस रहा है झरनें भी बह रहें है-
चलती हवा हैं ठंडी हलती है झाड़ियो से-
वर्षा बाहर सबके मन को लुभा रही है...

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI KACHALM VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : शरीहर माटी है जी, जीवन में हस गोठियाला, मजा उड़ाला...

ग्राम-देवरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक छत्तीसगढ़ी में गीत सुना रहे है-
शरीहर माटी है जी, जीवन में हस गोठियाला, मजा उड़ाला-
हवा में बोला बतियावा, पिंजरा जैसे शरीर में, जिवहर बसे-
वो पिंजरा जैसे, चोला हर बसे हवे, एक दिन उड़ी जाहिस-
शरीहर माटी है जी, शरीर हमर माटी है रे-
दुनिया कर संग साथ, रिश्ताला बनायला-
एक दिन कहीं दुर्घटना में, चोला हर उड़ी जाहि रे-
शरीहर माटी है जी, जीवन में हस गोठियाला, मजा उड़ाला...

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: KAILASHA SINGH POYA SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: मधुमेह (डायबिटीज़) का देशी घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोती नगर जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी मधुमेह, शुगर (डायबिटीज़) का देशी घरेलू उपचार का नुस्खा बता रहे है विधि:-बेल जिसको बिला, बेल पत्र भी कहते है उसकी 11 पत्तियों को तोड़कर साफ़ धोकर पीसकर ज्यूस बना लेंवे|प्रति दिन क्रमवार रोज़ाना एक-एक पत्तिया बढ़ाते रहे ऐसे ही 51 दिनों तक 51 पत्तियों तक सिलसिला बनाएं रखें. फ़िर घटते क्रम में आये एक-एक पत्तिया रोजाना कम करे, ऐसे ही लगातार प्रयोग करने से लाभ मिलता है| परहेज- मीठी चीजों से बचे| मिर्च मशाला, तेल खटाई, गरिष्ट भोजन का प्रयोग न करे. नशा ना करे| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे. अधिक जानकारी सम्पर्क@9111061399.

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: HD GANDHI HEALTH RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »