जयति जय जय माँ सरस्वती...गीत-
प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश से अमित कुमार पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
जयति जय जय माँ सरस्वती-
जयति वीणा धारिणी-
जयति पद्मा स्नेह माता-
जयति शुभ वरदायिनी-
जगत का कल्याण करो माँ-
तुम हो विघ्न विनाशिनी-
कमल आसन छोड़ दे माँ...
Posted on: May 22, 2022. Tags: AMIT KUMAR PATEL PRATAPGARH SONG UP
उठो लाल अब आँखें खोलो,कविता-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार एक कविता सुना रहे हैं :
उठो लाल अब आँखें खोलो-2
पानी लाई हूँ मूह धोलो-
बीती रात कमल दल फुलें-
उनके ऊपर भवरे झूले-
चिड़ियाँ चहक उठी पेड़ों पर-
नभ में न्यारी लाली छाई-
भोर हुआ सूरज उगा प्यारे मेरे अब मत सो..2
Posted on: May 18, 2022. Tags: MP POEM REWA SHIVKUMAR
बस्तर के लोगों को जॉब नहीं मिलता
ग्राम पंचायत गोड्यापाल (स्कूल पारा) विकास खंड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार बता रहे है यहाँ के युवा बेरोजगार हैं|रोजगार नही मिल ने के कारण लोग आक्रोश है| यहाँ के मूल निवासी को नौकरी ना देकर बाहर के लोगों को दिया जाता है|बस्तर के लोग बहुत गरीब हैं और अपने फसल को बेचकर बच्चों के किताब पेंसिल खरीदते है|इनकी पढ़ाई करते हैं,और अंत में कोई नौकरी नहीं मिलती तो लोग आक्रोश होकर नक्सल विचारधारा की और प्रभावित होते है|इन्हे यदि रोजगार मिला जाता तो ऐसी समस्या नहीं होती|यहाँ की कंपनियों में बाहर के लोग ही जॉब में है|संपर्क नंबर@9406115509.
Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG JOB KRISHANKUMAR GOTYAPAL PROBLEM
पेंशन के लिये आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं पेंशन नहीं मिल सकता है...
ग्राम-दुलहरी, विकासखण्ड-करकेली, जिला-उमरिया, मध्यप्रदेश से कलम बाई बता रही हैं कि उनको वृद्धवस्था पेंशन नहीं मिल रहा है| इस संबंध में उन्होंने सरपंच में पास कई बार बोल चुके हैं, सरपंच का कहना है आपको पेंशन नहीं मिल सकता| 4 साल से आवेदन कर रहे हैं, इसलिये सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने के लिये मदद करें: संपर्क नंबर@9579346817. सरपंच@9753135262, सचिव@8319323348.
Posted on: May 17, 2022. Tags: AGE MP OLD PENSION SANT KUMAR UMARIA
कैसे बने तोर माटी के चोला रे...भजन-
संजीव कुमार केवट, ग्राम-फ़रसवानी, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से एक भजन
सुना रहें है:
कैसे बने तोर माटी के चोला रे-
आशा क बेरा लागे ना रोवत बेरा-
जिन्दगी के रास्ता ला धोवत लइका ले सियान-
तोर दुःख पीरा ला कोण जाने भगवान-
जोगी कस माला तोर फेरा रे-
कैसे बने तोर माटी के चोला रे...
