वंदना करो मै वंदना करो वंदना करो...वंदना गीत-
ग्राम-उमरिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेखा उइके एक वंदना गीत सुना रहे है:
वंदना करो मै वंदना करो वंदना करो-
वन्दत हो मै शिवा गुरु ला मै वंदना करो-
कमल ले चरण ला चरण कमल का वंदना करो-
शिवा गुरु के चरण के कमल ला वंदना करो-
मैया भवानी के चरण के कमल ला वंदना करो-
हरिंद्र भैया रण के कमल ला वंदना करो-
वंदना करो मै वंदना करो वंदना करो...
Posted on: Dec 25, 2019. Tags: ANUPPUR MP REKHA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
तोर मोर प्यार हा गोरी देख तो बढ़ गये है...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-ताराडाड, जिला-अनुपपुर(मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी साथ में संतलाल गायक एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
तोर मोर प्यार हा गोरी देख तो बढ़ गये है-
संतलाल दीवाना तोर बर हो गे हे-
तोर खातिर मैं जीयत हव तोर खातिर मैं जी हूँ वो-
जब तक तोला नई पहुँ तब तक दारू पी हव वो-
तोर हंसाई मुस्की मोला लुटे हे हाय-
एक पल बिना बात करे मोला चयन नही तो आये वो...
Posted on: Dec 23, 2019. Tags: ANUPPUR BABULALA NETI MP SONG VICTIMS REGISTER
ऊपर पंखा चलती है नीचे बेबी सोती है...बाल कविता-
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिब्या जोगी एक कविता सुना रही हैं:
ऊपर पंखा चलती है नीचे, बेबी सोती है-
सोते-सोते भूख लगी, खाले बेटा मुमफली-
मुमफली में दाना नहीं, तुम हमारे मामा नहीं-
नाना गये दिल्ली, दिल्ली से लाये बिल्ली-
बिल्ली मारी लात, चल पड़ी बारात-
बारात में दो बच्चे मंमी पापा अच्छे...
Posted on: Dec 15, 2019. Tags: ANUPPUR DIVYA JOGI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
कविता : शीत लिए आयी हवा थर थर कापे रात...
ग्राम पंचायत-जमुड़ी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान सिंह मार्को एक कविता सुना रहें है:
शीत लिए आयी हवा थर थर कापे रात-
सूरज चचा आइयें लेकर नवल प्रभात-
धुप शीत में आ गयी जब जब सर के पास-
माँ जैसी ममता लागें पापा का आभास-
कुहरा आकर द्वार पर अड़का रहा विकार-
कहता कुण्डी खोल दो बहुत लग रही जाड़-
कुहरे ने जब कह दिए, कड़वे से कुछ बोल-
गोला सूरज का हुआ, आसमान से गोल-
सूरज जब ढकने लगे जब अपना स्वंय शारीर-
पीड़ित करते शरद ऋतू, किसे सुनाएं पीर-
धुप ठण्ड में छत चढ़ी, खूब रही थी खेल-
चाह भरी शीतल हवा, निचे रही धाकेल-
सूरज जब करता नही, आसमान में सैर-
तभी कोहरा तानता चादर बाहर पैर-
ओढ़े हुए राज्जैया सोते रहे आमिर-
सर्दी अश्रु बाह रही, दे रही गरीब को पीर-
कुहरा में मुस्तैद, घर में जला अलाव-
ठंडा पड़ा अलाव है, बर्फ हो रही देर...
Posted on: Nov 26, 2019. Tags: ANUPPUR MP CHANDRABHAN SINGH MARKO SONG VICTIMS REGISTER
भजन : चरण-सरण में आई के धरुं तुम्हारा ध्यान...
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश ) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहे हैं:
चरण-सरण में आई के धरुं तुम्हारा ध्यान-
संकट में रक्षा करो पवन पुत्र हनुमान-
दुर्गम काज बनाई के किन्ही भक्त राज-
अब मोरी विनती सुनो हे अंजनी के लाल-
लहर-लहर लहरावयं जैसे गंगा के पानी जी-
कलपत हवै डूबकी लगा ले, राम कहानी जी-
एक घाट माँ शिवशंकर बिराजे, दुसर घाट पार्वती मईया जी-
चरण-सरण में आई के धरुं तुम्हारा ध्यान...
