अगर कहीं मै घोड़ा होता...बाल कविता-

ग्राम पंचायत-अमगंवा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेशमी केवट एक कविता सुनवा रही हैं:
अगर कहीं मै घोड़ा होता-
वाहे लम्बा चौड़ा होता-
तुम्हे पीठ पर बैठा करके-
बहुत तेज मै दौड़ा होता-
पालक झपकते ही ले जाता-
दूर पहाड़ो की वादी में... (AR)

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: ANUPPUR MP POEM RESHAMI KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

आ गए आ गए सीजीनेट आ गए भैया रे...सीजीनेट गीत-

ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर मध्यप्रदेश से कन्हैयालाल केवट सीजीनेट पर आधारित एक गीत सुना रहे है:
आ गए आ गए सीजीनेट आ गए भैया रे-
आ गए आ गए सीजीनेट आ गए दीदी वो-
नियम बड़ा जोर हवय गाँव-गाँव शोर हवय-
बोली बनी मीठ लागे रे...

Posted on: Jul 31, 2020. Tags: ANUPPUR MP HINDI SONG KANHAYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

अरे सावन महिना आयो रे...सावन गीत-

ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर मध्यप्रदेश से कन्हैयालाल केवट के साथ रामनिवास है जो एक सावन गीत सुना रहे है :
अरे सावन महिना आयो रे-
सकी महेंदी ले आओ-
महेंदी ले आओ सकी-
महेंदी ले आओ...

Posted on: Jul 28, 2020. Tags: ANUPPUR MP KANHAIYALAL RAMNIVAS SAWAN GEET SONG VICTIMS REGISTER

नाग पंचमी पर दार्शनिक स्थान केवार सरई के बारे में जानकारी...

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक ऐतिहासिक जगह के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ये जगह सिद्ध बाबा केवार सरई के नाम से जाना जाता है, ये स्लोथान सोन नदी और गोडाहरी नहीं के संगम के पास है वहां पर लोग मन्नत मांगने जाते हैं, लोगो की मान्यता है कि उस स्थान पर कई साल पहले एक लकडहारा पेड़ काट रहा था आधा काटने के बाद वह घर चला गया और दूसरे दिन वहां पर आया तो देखा कि वह पेड़ वापस से जुड़ चुका है| वहां पर कई देवी देताओ की प्रतिमा है लोग दर्शन करने आते हैं, भजन कीर्तन करते हैं| नाग पंचमी के दिन लोग उन मूर्तियों में दूध चढ़ाते हैं|

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG STORY VICTIMS REGISTER

रोड की समस्या आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-देवरी, घोघरा टोला, पोस्ट-लमतरई, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पनकू सिंह गाँव में रोड की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी गोविंद सिंह मरावी, सरवन सिंह ध्रुव, सुंदर सिंह मरावी बता रहे हैं कि रोड ख़राब है, 4 किलोमीटर रोड ख़राब है, आने में दिक्कत हो रही है, इस संबंध में निवासी आवेदन दे चुके हैं लेकिन कारवाही नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8959747883, विधायक@9425898329, कलेक्टर@7659222400. संपर्क नंबर@8104422872. (172051) (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: ANUPPUR MP PANKU SINGH PROBLEM PWD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »