शूकर पालन और व्यवसाय...

प्रसार केंद्र, सामाजिक, सांस्कृतिक शोध संस्थान, मुज़फ्फापुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे हैं, आज जरुरत और अंग को ध्यान में रखते हुये आदि देश के युवा वैज्ञानिक तरीके से शूकर पालन व्यवसाय को अपनाते है तो वे राष्ट्रिय खाद्य व्यवस्था के साथ साथ पोषण सुरक्षा प्राप्त करते हुये, राष्ट्रिय आय में योगदान दे सकते हैं| शूकर पालन कम खर्च और कम जोखिम वाला व्यवसाय है, यह दुसरे पशुओं की तुलना में तेजी से वृद्धी करता है, सभी प्रकार के खाय पचा सकने और पौष्टिक मांस बनाने में सक्षम है, छ: माह में यह 60 किलो तक हो जाता है| यह कम समय में वयस्क हो जाता है, मादा शूकर एक बार में 8 से 12 बच्चे जन्म देती है, एक साल में 2 बार बच्चे देती है, ये खर्च का व्यवसाय है|

Posted on: Jan 17, 2020. Tags: BIHAR INFORMATINO MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

फूल सहीं जब मैं बन जाता...कविता-

ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कुनाल जोगी और दिव्या जोगी एक कविता सुना रहे हैं :
फूल कहीं मैं जब बन जाता-
खुशबु अपनी खूब लुटाता-
तितली को मैं पास बुलाता-
भौंरों संग कोई मुस्कान छोड़ता-
फ़िर कोई न मुझे तोड़ता-
कई नाम मेरे हो जाते-
खुशबु, सुमन, कुसुम कहलाते...

Posted on: Jan 17, 2020. Tags: ANUPPUR MP POEM PRADIP JOGI SONG VICTIMS REGISTER

रोड निर्माण के लिये मटेरियल है लेकिन सरपंच ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम-सिंहनपुरी, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं, गांव में सीसी रोड के लिये मटेरियल आ चुका है रोड बनाना पास हो गया है लेकिन सरपंच इस पर ध्यान नहीं दे रहे है और नहीं बनवाया जिसके कारण साधन होते हुये भी रोड नहीं बना है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर सड़क बनवाने में मदद करें : अमर सिंह साहू सरपंच@9131227823, जिला पंचायत@9310245077. संपर्क नंबर@8839014805.

Posted on: Jan 17, 2020. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

आँखों की देखभाल कैसे करें...

हरदौहा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा आँखों की देखभाल कैसे करें बता रही हैं, सुबह उठने के बाद और सोने से पहले मुँह और आँखों को साफ़ पानी से धोयें| हमेशा साफ और अपना तौलिया ही उपयोग करें, गंदे हांथो से आँखों को न छुएं और चहरे अस पास मक्खियां नहीं बैठने देना चाहिये| पालक, गाजर, सरसों, चना, सीताफल, पपीता आदि का उपयोग करें| तीर कमान, गिल्ली डंडा जैसे खेल नहीं खेलें| फटाकों व चमकते सूर्य की ओर न देखें| आँखों में कुछ चला जाये तो तुरंत ठंडे व साफ़ पानी से धोयें और यदि कचरा साफ़ नहीं होती है तो नज़दीकी क्लीनिक में आँखों का चेकअप करवायें| पढ़ते लिखते समय 35 से.मी. की दूरी बनाकर रखें तथा चलती गाड़ियों में कभी पढने की कोशिश न करें क्योंकि आँखों पर ज़ोर देना पड़ता है|

Posted on: Jan 17, 2020. Tags: HEALTH MP RANJANA VERMA REWA SONG VICTIMS REGISTER

इन्साफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के...गीत-

ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी, वर्षा जोगी, कुनाल जोगी जोगी एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
इन्साफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के-
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्ही हो कल के-
दुनियां के रंज सहना और कुछ ना मुह से कहना-
सच्चाइयों के बल पे, आगे को बढ़ते रहना-
रख दोगे एक दिन तुम संसार को बदल के...

Posted on: Jan 17, 2020. Tags: ANUPPUR MP PRADIP JOGI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »