वनांचल स्वर: हमें जंगले से सागौन, ईमली, आम आदि मिल जाता था...
ग्राम-धनेलीकन्हार, तहसील- कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुकार राम बताते हैं कि 20 साल पहले जंगल काफी अच्छा था। जंगल से फल-फूल भी अच्छे से मिल जाता था। जिस शासन को जंगल को संभालने की ज़िम्मेदारी मिली है वह अपना काम ठीक से नहीं करते। पहले जंगल से सागौन, ईमली, आम आदि मिल जाता था। शासन अब जंगल का घेराव कर रहा है, जिसके कारण इनमें से कुछ नहीं मिल पाता। अब जंगल से जलाने के लिए लकड़ी भी नहीं मिलती। सम्पर्क@6268921280. (185599) GT
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: CG KANKER SUKAR RAM VANANCHAL SWARA
वनांचल स्वर: सिमटते जंगल...
ग्राम-धनेली कन्हार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़)
सुकराम फरदिया बतातें हैं कि २० वर्ष पहले जंगल अच्छी स्तिथि में था, झाड भी बहुत थे| हमें फल-सब्जी भी जंगल से आसानी से मिल जाता था| जंगल से मिलने वाले खाद्य पदार्थो से हमारा गुजारा हो जाता था| जंगल से फल लाकर हम लोग बेचते भी थे| लेकिन अब सब खत्म होता जा रहा है, शासन ध्यान नही दे रहा है| शासन वाले गाँव वालों से आकर बोलते ही कि जंगल बचाओ लेकिन वो खुद ध्यान नही देतें| नर्सरी भी खत्म हो गयी है| सागौन का पेड़, अमली, कटहल यह सब जंगल में नर्सरी में लगाया गया था| लेकिन अब खत्म हो गया है| जंगल खत्म हो चुका है, इसलिए घेराबंदी कि जा रही है जंगल को बचाने के लिए| अब लकड़ी नही मिलता, शासन सिलिंडर गैस देता है| अपनी निजी ज़मीन पर ही हम उगाते हैं|
सम्पर्क:- 6568921280(RM)
Posted on: Feb 06, 2021. Tags: CG KANKER SUKAR RAM VANANCHAL SWARA
हमारे गाँव में सड़क नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम-बोरेगुडा, पंचायत-इंजरम, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मोसी नागेस राज बता रहे हैं कि उनके गाँव में सड़क नहीं बना है, गाँव मुख्य सड़क से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है, गाँव में चिकित्सा वाहन नहीं जा पाते हैं, बारिस के दिनों में समस्या बढ़ जाती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8815183167. CEO@7974926756, SDM@9437421709. सचिव@7587421709. सरपंच@7648018856. (171158) (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG NAGESH RAJ PROBLEM PWD SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
साफ सफाई का काम कर परिवार का पालन पोषण करते हैं-
ग्राम-वंजमगुडा, पंचायत-मुलाकिसोली, पोस्ट-इंजरम, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से वेट्टी जयता बता रहे हैं वे नगर पालिका में कचरा साफ करने का काम करते हैं, नाली सफाई, बस स्टैंड, सड़क की सफाई का काम करते हैं, इसी से अपना परिवार का पालन पोषण करते हैं, उनका कहना है पुराने कर्मचारी हो या नये सभी समान बेतन मिलता है, इस काम में बीमार होने की संभावना बहुत रहती है और कम पैसा दिया जाता है, बीमार होने पर काम पर नहीं जा पाते पैसा कट जाता है| (AR)
Posted on: Jul 07, 2020. Tags: CG SONG STORY SUKAM VICTIMS REGISTER WETTI JAYATA
रोजगार नहीं है इसलिये गाड़ी चलाकर घर का गुजारा करते हैं...
ग्राम-इंजरम, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कारम रवि बता रहे हैं कि वे ड्राइवर हैं, चार साल से ये काम कर रहे हैं, इसी से उनका घर चलता है, रवि का कहना इस काम से खुश नहीं है मजबूरी में चलाना पड़ता है क्यों कि दूसरा कोई रोजगार नहीं मिला है और घर चलाना है, महीने में 9 हजार तक कमाई हो जाती है, इस प्रकार काम कर अपना जीवन यापन करते हैं | (AR)
