सरकारी स्कूलों को देख आता है मुझे रोना...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
सरकारी स्कूलों को देख आता है मुझे रोना-
जहाँ बच्चो का रहता कोलाहल-
अब लगता भारी सूना सूना-
निजी स्कूलों को सरकारी खिलौना-
धन्न है सरकारी निति-
बना डाला हमको खूब खिलौना...
Posted on: Feb 26, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIHARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
कहामा के राजा बाबू कहां चले आये...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा देवी एक गीत सुना रही हैं:
कहामा के राजा बाबू कहां चले आये-
केकर नाते इनके ओलिया भराये-
लनगा के राजा बाबू महेरुवा चले आयें-
रामकलि नाती इनके ओलिया भराये-
कहामा के राजा बाबू कहां चले आये-
केकर नाते इनके ओलिया भराये...
Posted on: Feb 26, 2020. Tags: MP REWA SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन...गीत-
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कुनाल जोगी एक गीत सुना रहे हैं:
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन-
दिल मेरा पुकारे वन्दे मातरम्-
तुझपे न्योछावर ये मेरा सातों जनम-
तेरी मिट्टी की खुशबू मेरे सांसो में-
तेरा अहसास दिल में मेरे साथ में-
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन...
Posted on: Feb 26, 2020. Tags: ANUPPUR KUNAL JOGI MP SONG VICTIMS REGISTER
स्वसहायता समूह से महिलायें स्वयं और दूसरो को आगे बढ़ने के अवसर देती हैं...
ग्राम-मटवाल, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से संगीता मंडावी और देवकी मंडावी बता रही हैं वे नई दिशा स्वयं सहायता समूह चलाती है, बाजार से माल खरीदते हैं और खरीदारी के लिये बड़े व्यापरियों से पैसा लेते हैं उस ख़रीदे माल को उसी व्यापारी के पास बेच देते हैं, जिनके ख़रीदे जाने वाले सामान में धान, इमली, हर्रा बहेरा जैसी कई चीजें शामिल हैं, एक माह में 4000 रुपये तक वे बचा लेते हैं अभी तक उनके समूह ने बैंक से या सरकार से मदद नहीं ली है, आवस्यकता होने पर ले सकते हैं, इस तरह से स्वसहायता समूह में काम कर वे अपना जीवन चलाते हैं
देवकी मंडावी@7805948218.
Posted on: Feb 26, 2020. Tags: CG KONDAGAON MOHAN YADAV SONG STORY VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : डायबटीज बीमारी में करेला जूस का प्रयोग...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश डायबटीज बीमारी में करेले के जूस को उपयोग करने का तरीका बता रहे हैं, सबसे पहले करेले का छिलका निकाल ले उसके बाद उसके बीज को निकाल दे और उसमे नमक और नीबू डालकर जूस तैयार कर लें, उसके बाद छान लें, इतना करने के बाद जूस का सेवन कर सकते हैं, हप्ते में 3 बार उपयोग कर सकते हैं संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : जगदीश@7697448583.
