फसलो के लिये कीट नाशक बनाने का घरेलू तरीका...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव किसान भाइयों के लिये मौसम के अनुसार पौधों में लगने वाले फंगस को दूर करने के उपाय बता रहे हैं, गोबर और गौमूत्र का घोल तैयार कर पौधों में उपयोग कर सकते हैं, घोल बनाने के लिये गाय का गोबर 5 किलो, गौमूत्र 5 लीटर, चूना 150 ग्राम लें और पानी 5 लीटर लें, एक टब में मिश्रण बना लें और उसको ऊपर से ढककर चार दिन तक सड़ने दें, दिन में एक बार मिश्रण को छड़ी से मिलायें | चार दिन बाद इसे निकाले और कपड़े से छान लें और चूने का प्रयोग करके 100लीटर पानी में मिलाकर एक एकड़ ज़मीन में डालें | गाढ़ा होने के कारण पहले इसे बोरे से छान ले फिर पतले कपड़े से छान लें |यह विधि अपनाकर फंगस दूर कर सकते हैं |यह रोग प्रतिरोधक होती है पौधों में होने वाली रोगों की बचाव करने की सरल और घरेलु विधि है संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7697448583.

Posted on: Jan 23, 2020. Tags: AGRICULTURE JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

झारखंड धरे दुरा सुने कमल फूले...गीत-

मालीघाटी प्रसार केंद्र सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं लोककला प्रशिक्षण केंद्र से सुनिल कुमार शांति शिवशंकर आजाद की रचना सुना रहे हैं:
झारखंड धरे दुरा सुने कमल फूले-
मधुमक्खी उरे जेकर सेती सुंदर लागे मांदर बाजे-
झारखण्ड धरे दुरा सुने कमल फूले-
मगर काकर महिना में अम्बा बिन लागे-
कोयल करे कुहू कुहू जेकर बोली सुंदर लागे-
झारखण्ड धरे दुरा सुने कमल फूले-
आगे ले फागुन माह टेसू फूले-
अमनी के मन मोर नाचे गाए,कि मांदर बाजे-
झारखण्ड धरे दुरा सुने कमल फूले...

Posted on: Jan 23, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

नदी में पुल नहीं बना है आने जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं, वे ग्राम पंचायत कटरा और ढपनीपनी गाँव के बीच एक नदी है जिसमे पुल नहीं बना है, दोनों तरफ घाट है जिसे चढ़कर लोगो को जाना पड़ता है, इससे लोगो काफी दिक्कत होती है कई बार लोग उसमे गिर चुके हैं गिरने से उन्हें चोट लग जाती है, गाँव में वाहन नहीं जा पाते जिससे लोगो को हास्पिटल जाने में भी दिक्कत होती है ये समस्या कई साल से है पहले लोग सामान ले जाने के लिये कांवर का उपयोग करते थे, लेकिन अभी वाहन हैं और उसी रास्ते से जाना पड़ता है जिससे परेशानी होती है समस्या को हल कराने के लिये अधिकारियों के पास कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन काम नहीं होता समस्या आज भी वही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8959903256. जिला कलेक्टर@07752223344, ब्लाक CEO@7393915855, सचिव@9754145039, सरपंच@7697507040.

Posted on: Jan 23, 2020. Tags: BILASPUR CG PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

मितानिन के पास नाम दर्ज कराया था लेकिन योजना का पैसा नहीं मिला...

ग्राम-सिलहाटी, तहसील-लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रोशनी जोशी बता रही हैं कि उन्होंने बच्चे की डिलीवरी के समय उन्होंने अपना नाम मितानिन के पास दर्ज कराया था लेकिन उन्हें सरकार के योजना के तरफ जो पैसा बच्चे के जन्म में बाद माँ को मिलता है उन्हें नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबर पर बात कर उन्हें योजना का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@9399700243. संपर्क नंबर@8839014805.

Posted on: Jan 23, 2020. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

भईया गांधी जी का सपना सजाना...गीत-

मालीघात, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
भईया गांधी जी का सपना सजाना-
हाय राम देशवा को है बचाना-
जो बोले थे लाना सत्य और अहिंसा-
मगर दुष्टो ने ले आया हिंसा-
मिल जुल के है हिंसा मिटाना-
हाय राम देशवा को है बचाना-
भईया गांधी जी का सपना सजाना...

Posted on: Jan 23, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »