जिन्होंने आजादी दी लहराने को तिरंगा, नहीं चाहिये भूल जाना उन्ही को...गीत-
ग्राम-नवस्ता, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आराधना चौधरी एक राष्ट्रिय गीत सुना रहे हैं :
जिन्होंने आजादी दी लहराने को तिरंगा-
नहीं चाहिये भूल जाना उन्ही को-
1947 के पहले ये कैसा सितम था-
आप बड़ा कोई कहू नहीं जचता-
मिटाया जिन्होंने गमो का ये बादल-
नहीं चाहिये भूल जाना उन्ही को...
Posted on: Mar 28, 2019. Tags: ARADHANA MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
वर्ष 2015 में पिता की बीमारी से देहांत होने पर योजना अंतर्गत आर्थिक मदद के लिये आवेदन किया था, आज तक क
ग्राम पंचायत-टाटेहा, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अजय कुमार बता रहे हैं | उनके पिता जी का देहांत टीबी बीमारी के कारण वर्ष 2015 में हो गया था| उस समय उन्होंने राष्ट्रिय परिवार सहायता योजना अंतर्गत आवेदन किया था| जिससे उन्हें आर्थिक मदद मिल सके| सचिब का कहना था, हो जायेगा| लेकिन आज तक काम नहीं हुआ| अब अधिकारियों का कहना है| आवेदन रिजेक्ट हो गया हैं| आगे पता करो| यहाँ से कुछ नहीं हो सकता| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9977742118, CEO@8871777197, सचिव@8839715169. संपर्क नंबर@6306405627.
Posted on: Mar 28, 2019. Tags: AJAY KUMAR MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
कब कहोगे मेरा भारत महान...कविता
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दुर्गेश कुमार अपने विचारों को कविता के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं :
कब कहोगे मेरा भारत महान-
इसमे से एक भी नहीं बेईमान-
यह देश तुम्हारा है-
इसकी फिक्र भी तुम्हे ही करना है-
यदि तुम फिर सो जाओगे-
अपना कर्तव्य भूल जाओगे...
Posted on: Mar 19, 2019. Tags: DURGESH KUMAR MP POEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
हर एक राजनेता और कारकर्ता, स्वयं को गांधी का अनुयायी कहते नही थकता...पंक्तियाँ
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दुर्गेश कुमार अपने विचारों को पंक्तियों के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं :
हर एक राजनेता और कारकर्ता-
स्वयं को गांधी का अनुयायी कहते नहीं थकता-
अंदर से भले ही गांधी के विचारो से असहमती रखते हों-
लेकिन सार्वजनिक रूप से खुद को-
गांधी का अनुयायी बताते नही थकते...
Posted on: Mar 19, 2019. Tags: DURGESH KUMAR MP POEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
गांव में हैण्डपंप नहीं है, लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, कोई ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करे-
ग्राम-छिपिया, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मंजू देवी बता रही हैं, उनके गांव में हैण्डपंप नहीं है| पानी की समस्या होती है| लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं| गांव में लगभग 600 जनसंख्या है| अधिकारी गांव को देखने तक नहीं आते| जब चुनाव का समय होता है तो आते हैं | इसलिये वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : SDO@8349922083, संपर्क नंबर@9584141327.
